ब्रेकिंग

प्रोग्रेसिव पैंशनर एसोशिएशन संघ की बैठक का हुआ आयोजन , कई अहम मुद्दों पर हुए चर्चा

नपं सरदारपुर में शानदार भजनों पर हुआ संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन

प्रोगेसिव पेंशनर्स संघ की तहसील स्तरीय बैठक नरसिंह देवला में कल ,लंबित मांगो पर होंगी चर्चा

अमझर में मलेरिया मास सर्विलेंस कैंप का हुआ आयोजन,मलेरिया रेपिड डायग्नोस्टिक टेस्ट किट से की जांच

जिला सत्र न्यायाधीश यादव ने गायत्री शक्तिपीठ नवग्रह वाटिका पर पौधारोपण किया

सूचना

फॉरेस्ट : गोंविदपुरा और कटी घाटी मे अज्ञात जंगली जानवर की मुवमेंट से किसानो मे भय, वन विभाग ने पग मार्ग से लकड़बग्घा की पुष्टि की

Bakhtavar Express

Fri, Jan 16, 2026

सरदारपुर। सरदारपुर के गोविंदपुरा,रामदेव मंदिर,कटी घाटी और फोरलेन भोपावर रोड पर स्थित गौशाला के समीप खेतो मे पिछले तीन चार दिनो से अज्ञात जंगली जानवर के विचरण से किसानो मे दशहत है। किसान जहा इस जानवर को तेदुए बता रहे है तो वन विभाग ने पग मार्ग देख कर लकड़बग्घा की पुष्टि की है। हालांकी सुचना मिलते ही वन विभाग का अमला सक्रिय हो चुका है तथा मुवमेंट पर नजर रखे हुए है।

किसानो ने बताया की तीन दिन पहले उक्त स्थानो पर दो शावक देखो गये थे उसके बाद रात्रि मे शावक के साथ साथ दो बड़े जानवर भी दिखाई दिये जिससे लग रहा है की पुरा परिवार इसी क्षेत्र मे विचरण कर रहा है। वन अमले ने गुरुवार को सर्चिग कर लकड़बग्घा को पकडने के लिये जाल भी फैलाया लेकिन सफलता नही मिली। वन विभाग के रेंजर शेलेन्द्र सोंलकी ने बताया की सुचना पर वन विभाग की टीम ने सर्चिग की है पग मार्ग से पता चला है की लकड़बग्घा है। वही एक विडीयो भी मिला है जिसमे आवाज से लकड़बग्घा की पुष्टि हो रही है। फिर भी हमने एहितयात के तौर पर खेतो मे बनी छोटी छोटी झोपडिया से रात्रि मे किसानो को हटाकर उन्हे सुरक्षित स्थानो पर रहने की सलाह दी गए है। श्री सोंलकी ने बताया की हमारी नजर लकड़बग्घा के हर मुववेंट पर है। जल्द ही उसे पकड लिया जायेगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें