ब्रेकिंग

पेड़ पानी को सीधे धरती में उतारने का कार्य करती हैं- प्रभारी मंत्री विजयवर्गीय

नाना देवी मंदिर में लाखों के आभूषण चोरी,पुलिस जुटी जांच में

दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा किया विरोध प्रदर्शन

बाल लैंगिक शोषण रोकने को लेकर शिक्षकों को दिया जा रहा प्रशिक्षण, 140 प्रतिभागी हुए शामिल

अक्षय तृतीया पर होंगा राजपूत समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन

सूचना

प्री मानसून की बारिश ने मचाई तबाही,हवा आंधी से हुआ नुकसान :   किसानों के चेहरे खिले , खेतो मे र्प्यापत नमी होने पर एक दो दिनों मे आरंभ होगी बोवनी

Bakhtavar Express

Fri, Jun 13, 2025


सरदारपुर। मानसून के आगमन मे भले ही अभी देर हो लेकिन शुक्रवार को सरदारपुर तहसील क्षेत्र मे प्री मानसून की बारिश से ने जमकर तबाही मचा दी। दोपहर मे करीब 3 बजे अचानक मौसम ने करवट बदली और बादलो की गडगडाहट एंव बिजली चमकने के साथ हवा आंधी का दौर आरंभ हुआ कुछ देर बाद हवा के साथ तेज बारिश हुई। हवा आंधी से जहा पेड एंव विद्युत पोल गिर गये वही कुछ स्थानो पर विद्युत टांसफामर भी गिर गये। कई स्थानो पर तो सडको पर पेड गिरने से यातायात भी अवरुद्ध रहा एंव बिजली व्यवस्था भी बाधित हुई। हालांकि तेज बारिश के बाद खेत भी पानी से लबरेज हो गये। प्री मानसून की तेज बारिश के बाद किसानों के चेहरे खिले गये एंव किसान खरीफ की फसल की बोवनी कार्य मे जुट चुके है। किसानों ने बताया की यदि खेतो मे र्प्यापत नमी होगी तो आने वाले एक दो दिनो मे बोवनी कार्य आरंभ हो जायेगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें