ब्रेकिंग

पेड़ पानी को सीधे धरती में उतारने का कार्य करती हैं- प्रभारी मंत्री विजयवर्गीय

नाना देवी मंदिर में लाखों के आभूषण चोरी,पुलिस जुटी जांच में

दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा किया विरोध प्रदर्शन

बाल लैंगिक शोषण रोकने को लेकर शिक्षकों को दिया जा रहा प्रशिक्षण, 140 प्रतिभागी हुए शामिल

अक्षय तृतीया पर होंगा राजपूत समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन

सूचना

आउटसोर्स संयुक्त मोर्चा व डिपार्टमेंट अंशकालीन संगठन की हुए बैठक : कार्यकारिणी का हुआ गठन, मारू बने तहसील अध्यक्ष, महासम्मेलन की बनाई रूपरेखा

Bakhtavar Express

Sun, Jul 6, 2025

सरदारपुर। आउटसोर्स संयुक्त मोर्चा व डिपार्टमेंट अंशकालीन कर्मचारी संगठन की बैठक रविवार को जनपद पंचायत सरदारपुर के सभाकक्ष में संपन्न हुई। बैठक में कार्यकारणी का गठन किया गया।‌

जिला अध्यक्ष ममता ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष सुरेश गोयल, राजेंद्र रावत कुक्षी तहसील अध्यक्ष की उपस्थिति मैं कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमें 21 जिला पदाधिकारी नियुक्त किए गए साथ ही सरदारपुर तहसील अध्यक्ष नंदलाल मारू को बनाया गया। भोपाल में 27 जुलाई को अध्यक्ष वासुदेव शर्मा के नेतृत्व में होने वाले महासम्मेलन की रूपरेखा भी बनाई गई। बैठक में गोविंद बाबर, उमाशंकर दबिया, रमेश चौहान, रघु बाला डूबेला, जमुना कटारे, मालती यादव, कविता सहित बडी संख्या में आउटसोर्स ऑल डिपार्टमेंट, अंशकालीन कर्मचारी, दैनिक वेतन भोगी, स्थाई कर्मी, आशा, उषा, कोटवार, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता आदि उपस्थित थे। विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए नवजात जिला अध्यक्ष भारत सिंह ठाकुर ने बैठक उपस्थित साथियों को आश्वस्त देते हुए कहा कि समस्या का समाधान बहुत जल्द करवाया जाएगा। उक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी कन्हैयालाल मालवीय एवं जिला महामंत्री प्रेम सिंह पटेल द्वारा दी गई।।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें