ब्रेकिंग

श्रीकृष्‍ण पर्वअमझेरा में गूंजेगी श्रीकृष्ण की बांसुरी - लीला, लोक और भक्ति से सजेंगी दो सांझ

ग्रामीण LPG वितरक यूनियन ने कलेक्टर एवं जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

कल अमझेरा आएंगे राधे-राधे बाबा कथा स्थल को लेकर लेंगे बैठक

ग्राम सेमलखेड़ी के युवाओं ने विधायक को सौंपा आवेदन,पानी टैंकर एवं पक्की सड़क की मांग को लेकर रखी समस्या

तेजाजी दशमी पर शासकीय अवकाश घोषित करे राज्य सरकार

सूचना

टंट्या मामा की मूर्ति खंडित करने का मामला धरना प्रदर्शन कर जताया विरोध : 96 घंटे बीत जाने के बाद भी टंट्या मामा की मुर्ति खंडित करने वाले अज्ञात व्यक्ति को नहीं किया गिरफ्तार

Bakhtavar Express

Thu, Jul 2, 2026

सरदारपुर। जोलाना स्थित आदिवासी क्रांतिकारी टंट्या मामा की मूर्ति को अज्ञात असामाजिक तत्वों द्वारा जानबूझकर खंडित कर दिया गया है। इस कृत्य से क्षेत्र के आदिवासी समाज के एवं समस्त आदिवासी भाईयों की धार्मिक भावनाओं को गहरी ठेस पहुँची है तथा क्षेत्र में आक्रोश एवं तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। यह कृत्य समाज में वैमनस्य फैलाने एवं कानून-व्यवस्था को प्रभावित करने का प्रयास प्रतीत होता है। घटना की निष्पक्ष एवं त्वरित जांच कराई जाए। 96 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बाद भी पुलिस प्रशासन द्वारा मुर्ति खंडित करने वाले अज्ञात व्यक्ति को अभी तक गिरफ्तार नही किया गया, इस घटना से आक्रोशित होकर धरने को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि यह कृत्य केवल एक मूर्ति को तोड़ने का मामला नहीं, बल्कि समाज की आस्था और भावनाओं पर सीधा और सुनियोजित प्रहार है। असामाजिक तत्व क्षेत्र का माहौल खराब करने का प्रयास कर रहे हैं। प्रशासन की यह निष्क्रियता बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। इस घटना से पूरे क्षेत्र समाज जिले, में गहरा रोष और आक्रोश व्याप्त है। घटना के विरोध में आज संगठन समिति का नाम, के बैनर तले सैकड़ों लोगों ने धरने का स्थान, पर शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन किया गया। इस दौरान क्षेत्रिय विधायक प्रताप ग्रेवाल, अभिभाषक दिनेश बैरागी, नगर परिषद सरदारपुर पूर्व अध्यक्ष ब्रजेश ग्रेवाल, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश चोधरी, नगर परिषद सरदारपुर उपाध्यक्ष शैलेन्द्र चैहान, नगर परिषद राजगढ उपाध्यक्ष दिपक जैन, पार्षद संजय जायसवाल पुष्कर ग्रेवाल बोदली, सरपंच नानूराम, मोहित जाट, श्रवण जाट, गजराज भुरिया, भारतसिंह खराडी, जीवन ग्रेवाल, भारतसिंगार, बालुसिंह बारिया, महेश, पप्पु कटारा, जगदीश डाबे, सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें