ब्रेकिंग

पगड़ी रस्म के दौरान दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश ,गौशाला,मंदिर और अस्पताल में दिया दान

शत प्रतिशत परिणाम के साथ रॉयल एकेडमी की गरिमा जैजगाया धार जिले की प्रावीण्य सूचि में

बेहतर सुविधाएं श्रेष्ठ विद्यार्थी के निर्माण मे सहायक होगी :- बिड़ला ग्रुप

भगवान के घर निर्दोष जाना लेकिन दोषी होकर मत जाना- कमलकिशोर नागर

फर्जी जाति प्रमाण पत्र मामले में परिवाद खारिज, अदालत ने नहीं पाया प्रथम दृष्टया आधार

सूचना

विदाई समारोह : सेवानिवृत्त शिक्षक प्रवीण को दी भावभीनी विदाई,बयालीस साल इक्कीस दिनों का रहा यादगार सफर

Bakhtavar Express

Sun, Feb 1, 2026

अमझेरा । नगर के महल परिसर स्थित शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय के शिक्षक प्रवीण कुमार पंचोली शनिवार को अपने सेवा कार्यों से निवृत्त हुए जिसके अंतर्गत शाला परिसर में बयालीस साल बेमिसाल सेवा निवृत्त कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें शिक्षक को विदाई दी गई और उनके शिक्षा के क्षेत्र में किए गए कार्यों के लिए उन्हें सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत जिला पंचायत अध्यक्ष सरदार मेडा, जिला पंचायत सदस्य गायत्री पुरोहित, जनपद सदस्य नेहा दीक्षित, सरपंच मनुबाई मकवाना, दीपक रॉय माथुर, बीओ विष्णु रघुवंशी, मंत्री गोपाल कुमावत, नीलांबर शर्मा, विजय दीक्षित, शौकत अली, भगवान खंडेलवाल, रवि पाठक, शुभम दीक्षित द्वारा माँ सरस्वती के चित्र पर पुष्पहार करके की गई और प्रवीण के बयालीस साल की सेवा कार्यों को याद करके सम्मान किया गया मंच पर उपस्तिस्थ माताजी दुर्गा देवी पंचोली को श्री फल और शाल उड़ाकर सम्मानित किया गया और पत्नी सीमा पंचोली, बड़े भैया नवीन पंचोली का भी सम्मान किया गया ।

कार्यक्रम के अंतर्गत जिला प्रशासन धार, कार्यालय विकासखंड शिक्षा सरदारपुर, जनजातीय कार्य विभाग धार, जिला पत्रकार संघ धार संकुल केंद्र अमझेरा, जिला पंचायत धार मुस्लिम कमेटी अमझेरा, विधानसभा सरदारपुर, कार्यलय ग्राम पंचायत अमझेरा आदि अभिनंदन पत्रों से सवागत सम्मान किया गया पत्रों का वाचन आश्विन शर्मा ने किया पंचोली अपने बयालीस साल के सफर में बीस साल तक अमझेरा में बूथ लेवल आफिसर रहकर नगर में आदर्श मतदान बूथ की बनाने की शुरुआत की साथ ही जिला पंचायत अध्यक्ष ने अपने उध्बोधन में गुरु की महिमा बताई और उज्जवल भविष्य की शुभकामनाये दी, जिला पंचायत सदस्य गायत्री पुरोहित ने बताया की हमने शिक्षक से अनुशासन के बारे में बहुत कुछ सीखा है, बीओ विष्णु रघुवंशी ने सेवा निर्वात के बाद के कार्यों को जल्द ही पूरा करने को कहा है नीलाम्बर शर्मा ने बच्चपन के दिनों को अपने उध्बोधन में रखा साथ ही निरंजन कसेरा ने सेवानिवृत्त का सफर आया है कविता का वचन किया, बेटी रुची पंचोली ने पापा आप हमारे आदर्श है कविता का वचन किया कार्यक्रम के अंत में प्रवीण को ढोल के साथ आतिशबाजी करके घर तक विदा किया गया जिसमें पूरा माहौल गमगीन हो गया सभी की आँखे नम हो गयी और आसूं झलकते नज़र आये साथ ही पूर्व कैबिनेट मंत्री राजवर्धन सिंह दात्तीगांव, जिला पत्रकार अध्यक्ष छोटू शास्त्री कलेक्टर प्रियंक मिश्रा, अपर कलेक्टर संजीव पांडे, डिप्टी कलेक्टर मेघा पंवार, एसडीएम सलोनी अग्रवाल, नायब तहसीलदार सलोनी पटवा, जनजातीय कार्य विभाग सहायक आयुक्त नरोत्तम वरकड़े आदि प्रशासनिक अधिकारियों ने प्रवीण को शुभकामनये प्रेषित की कार्यक्रम में कैलाश चौधरी, अश्विन दीक्षित सुनील संचेती, सुरेश चंद्र व्यास, कैलाश चंद्र बघेल, सुशिल खंडेलवाल, आरपी दोहरे, राजेश श्रीवास्तव, बीआरसी भंवर, कमल यादव, विजय शर्मा विद्यालय शिक्षक और छात्र छात्राये सहित परिवार के सदस्य मजूद रहे कार्यक्रम का सञ्चालन वैशाली देशमुख ने किया और आभार राघवेंद्र कमरिया ने व्यक्त किया |

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें