नागदा : ईद मिलादुन्नबी का पर्व अकीदत व इबादत के साथ मनाया,नारा ए तकबीर की सदा के साथ निकाला जुलूस
Bakhtavar Express
Wed, Aug 26, 2026
नागदा (धार)-नबी के नाम को लब पर सजाएंगे, हर साल हम ईद मिलाद मनाएंगे की सदा के साथ मुस्लिम भाइयों ने बुधवार को ईद मिलादुन्नबी का पर्व बड़े ही अकीदत व इबादत के साथ मनाया जामा मस्जिद से नबी की शान में जुलूस ए मोहम्मदी निकला गया जिसमें जमा मस्जिद इमाम जाकिर हुसैन बरकती नबी की शान में नात सबसे आला वह ओला हमारा नबी, सब पर रहमत लुटाए वह प्यारा नबी नात गुनगुनाते चल रहे थे।

जुलूस में मुस्लिम समाज जन नारा ए तकबीर की सदा के साथ शमिल हुए जुलूस नगर के प्रमुख मार्गो से होते हुए जमा मस्जिद पहुंचा जहां इमाम जाकिर हुसैन बरकाती का मुस्लिम समाज सदर हमिद मंसूरी सरपरस्त याकूब मंसूरी ,अब्दुल खालिक कुरैशी ,कोहिनूर मंसूरी,असलम मंसूरी बाबा ,शहादत मंसूरी ,शहजाद मंसूरी कमेटी सदस्यों द्वारा गुलपोशी के साथ इस्तकबाल किया वहीं कमेटी की जानिब से हाजी डा शमा कुरेशी, गनी शेख, पूर्व सदर शकील मंसूरी, शाहनवाज खान ,जाकिर ठेकेदार, नदीम मंसूरी ,पुनाभाई, सलाम शाह, हुसैन खान, सफी मोहम्मद मंसूरी,नजीर खान मंसूरी, शेखर मंसूरी , अब्दुल सत्तार कुरेशी , अकरम मंसूरी,शौकत खान,सादिक मंसूरी व समाज के वरिष्ठ जनों ने कलामें पाक की तालीम पूरी करने वाले अहमद राजा, अयान,शहबाज, ईशान ,अर्श ,अलसीफा, हुमेरा का गुलपोशी वह कुरान देकर इस्तकबाल किया सामाजिक कार्यों में खिदमत करने वाले अमजद पटेल ,इमाम जाकिर हुसैन बरकाती ,अजीज मंसूरी ,सईद ठेकेदार, रसीद ठेकेदार ,लियाकत मंसूरी अनवर मंसूरी शहजाद मंसूरी का मक्का मदीना की तस्वीर देखकर सम्मान किया छोटे-छोटे बच्चों ने भी नाते मुस्तफा सुनाई जिनका समाजजनों द्वारा नजराना देकर हौसला अफजाई की सलाम व फतेहाखानी कर सरजमी हिंदुस्तान की बुलंदी ,अमन चैन व देश की तरक्की के साथ अच्छी बारिश को लेकर दुआएं खेर की जिसमें बड़ी संख्या में मुस्लिम भाइयों ने शिरकत की प्रोग्राम का संचालन अनवर मंसूरी ने किया इस अवसर पर हाजी अल्लाहनूर मंसूरी, अजीम खा, भयूं भाई ,बशीर खान ,वहीद मंसूरी ,उस्मान बाबा, नजीर मंसूरी ,शहिद पेंटर ,नौशाद मंसूरी, इसराइल ठेकेदार ,गोलू मंसूरी, हाजी परवेज कुरेशी, पूर्व सदर असलम मंसूरी शाहिद अनेक मुस्लिम समाजजन उपस्थित थे नागदा सहित कटलावदा, पलवाड़ा, नागौरा, कराडिया , कुसावदा में भी अकीदत के साथ मुस्लिम भाइयों ने ईद मिलादुन्नबी का पर्व मनाया
विज्ञापन
विज्ञापन