ब्रेकिंग

जहां तक आपका नाता है ये पुण्य वंहा तक जाएगा, कथा में बैठा व्यक्ति श्रोता व भक्त बन जाता है - कमलकिशोर जी नागर

पगड़ी रस्म के दौरान दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश ,गौशाला,मंदिर और अस्पताल में दिया दान

शत प्रतिशत परिणाम के साथ रॉयल एकेडमी की गरिमा जैजगाया धार जिले की प्रावीण्य सूचि में

बेहतर सुविधाएं श्रेष्ठ विद्यार्थी के निर्माण मे सहायक होगी :- बिड़ला ग्रुप

भगवान के घर निर्दोष जाना लेकिन दोषी होकर मत जाना- कमलकिशोर नागर

सूचना

रायल एकेडमी मे बाल मेले का आयोजन : शिक्षा ऐसी वस्तु है जिसे कोई छीन नही सकता - पंडित छोटू शास्त्री

Bakhtavar Express

Fri, Nov 14, 2025

अमझेरा। शिक्षा ऐसी वस्तु है जिसे कोई छीन नही सकता है। सभी बच्चों को भी प्रण लेना चाहिए कि कोई भी अशिक्षित न रहे उक्त बाते जिला पत्रकार संघ के अध्यक्ष पंडित छोटू शास्त्री ने अमझेरा के रायल एकेडमी स्कूल मे बाल मेले के शुभारम्भ अवसर पर व्यक्त किए। कार्यक्रम कि शुरुआत अतिथियों द्वारा सरस्वती पूजन कर कि गई।

जिला पंचायत सदस्य गायत्री पुरोहित ने सम्बोधित करते हुए बच्चों से कहा कि हमेशा मन लगाकर पढ़ाई करे साथ ही हमारे महापुरुषों के बारे मे जानकारी रखे। हमेशा सकारात्मक सोच रखे। जनपद सदस्य नेहा दीक्षित, सरपंच मनु बाई मकवाना, प्रकाश पंवार मंडल संयोजक विकास खण्ड कार्यालय ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर एस डी ओ पी विश्वदीप सिह परिहार ने मद्रास यूनिवर्सिटी कि परीक्षा मे उत्तीर्ण हुए बच्चों से चर्चा कर उन्हे आगे के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया गया। विद्यालय के द्वारा अतिथियों को प्रतिक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के समापन के बाद विधिवत रूप से बाल मेले का अतिथियों ने फिता काटकर शुभारंभ किया। बाल मेले मे विद्यालय के बच्चों द्वारा खाने पिने के विभिन्न व्यंजनों कि दुकाने लगाई गई साथ ही मनोरंजन के लिए झूले ,चकरी एवं भूत बंगला बनाया गया था जिसमे बच्चों के साथ पालको ने भी मेले का लुफ्त लिया। प्राचार्य रीना उपाध्याय, मनीष वैष्णव , अतुल गेहलोत, सुनील आगलेचा आदि शिक्षकों ने अतिथियों का आभार पत्र और प्रतिक चिन्ह देकर स्वागत सम्मान किया। आभार संस्था संचालक रोजीन राजू ने माना।

कार्यक्रम मे मंडल अध्यक्ष विजय दीक्षित, जनपद सदस्य प्रतिनिधि शुभम दीक्षित, सरपंच प्रतिनिधि शिवा मकवाना भी शामिल हुए।

14 विधार्थियों को प्रमाण पत्र बाटकर सम्मानित किया-

रॉयल एकेडमी स्कूल में पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन हुआ  जिसमें आई आई टी मद्रास के स्कूल कनेक्ट प्रोग्राम के अंतर्गत उत्तीर्ण विद्यार्थियो को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए । रॉयल एकेडमी स्कूल अमझेरा जिले का एकमात्र निजी विद्यालय है जिसे आई आई टी मद्रास के इस प्रोग्राम से जुड़ने का गौरव प्राप्त हैं। इसके अंतर्गत विद्यालय के 14 विद्यार्थियो हर्ष बड़ोदिया, रेहान सिद्दीकी, देव्यानी चौहान , पूनम चौधरी, दिशा चौहान , हिताशा कुशवाह, दीपशिखा कुशवाह, राजनंदिनी कुशवाह, केफ़िया शेख़, पलक मालवीया, दिव्यांशी चौहान, कृष्णा शर्मा, कनिष्का शर्मा , रितिका गुप्ता को सफ़लता प्राप्त हुई। जिन्हे अतिथियों ने सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक आयुष पंडित ने किया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें