ब्रेकिंग

पेड़ पानी को सीधे धरती में उतारने का कार्य करती हैं- प्रभारी मंत्री विजयवर्गीय

नाना देवी मंदिर में लाखों के आभूषण चोरी,पुलिस जुटी जांच में

दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा किया विरोध प्रदर्शन

बाल लैंगिक शोषण रोकने को लेकर शिक्षकों को दिया जा रहा प्रशिक्षण, 140 प्रतिभागी हुए शामिल

अक्षय तृतीया पर होंगा राजपूत समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन

सूचना

व्यापारी संघ ने किया विद्यार्थियों को शिक्षण सामग्री का वितरण : गुरु की शिक्षक के रूप में दी गई शिक्षा आपके जीवन की दिशा व दशा को निर्धारित करती हैः- बोकाडिया

Bakhtavar Express

Thu, Jul 10, 2025




नागदा(धार)। विद्यार्थी जीवन कच्चे गढ़े के समान है उसे शिक्षक रूपी कारीगर जैसे ढालते है वैसे ढल जाता है।छात्र जीवन से ही बच्चों के भविष्य की नींव तैयार की जाती है और उस नींव को मजबूति प्रदान करने का  कार्य  गुरुजन करते है,जो शिक्षक बनकर छात्र जीवन में  ही व्यक्ति की दशा एवं दिशा निर्धारण कर उनके संस्कारित जीवन का बीजारोपण कर उन्हें योग्य बनाते है।इसलिए गुरु का स्थान उच्च होता है एवं भगवान के बाद दूसरा दर्जा गुरु का दिया गया है। गुरु की शिक्षक के रूप में दी गई शिक्षा आपके जीवन की दिशा व दशा को निर्धारित करती है आपके भविष्य को संवारने व निर्माण करने वाले गुरुजनों का सदा आदर करना चाहिए।
 उक्त प्रेरक बातें गुरुवार को शहीद नायब सूबेदार रवींद्र सिंह राठौर की 24 वी  पुण्यतिथि पर उनकी स्मृति में पाना के शासकीय प्राथमिक विद्यालय के विद्यार्थियों को  किराना  व्यापारी संघ द्वारा कापी पेन आदि स्कूल सामग्री वितरण  अवसर पर संघ अध्यक्ष राजेंद्र बोकड़िया ने कही।
उपस्थित विद्यार्थियों को सामग्री प्रदान करने के दौरान छात्रों के चेहरे खिल उठे।
नायब तहसीलदार सुनील पीड़िहार ने कहा की इस विद्यालय व गांव ने देश सेवक दिया है यह शिक्षा का ही प्रभाव है की शिक्षित दिमाग में देश सेवक बनने के जूनून ने परिवार, विद्यालय, गांव व जिले को शोहरत व पहचान दिलाई। आपकी शिक्षा की लगन ही आप किसी मे से शिक्षक, प्रशासनिक सेवा,समाज व देश सेवा तक ले जाएगी।
विद्यालय के लगभग 40 से अधिक विद्यार्थियों को सामग्री वितरित की। इस मोके पर विद्यालय के शिक्षक का भी व्यापारी संघ ने सम्मान किया।। सामग्री वितरण अवसर पर भाजपा नेता शेखर यादव, जिला पंचायत सदस्य विक्रम पटेल,सरपंच शंकर सिंह चुण्डावत, रामकरण पटेल, गोवर्धन सिंह डोडिया, सुरेश भुत,पवन डोड, प्रेम नारायण पाटीदार,रवींद्र सिंह राठौर के पुत्र विश्वजीत सिंह राठौर, अनोखी लाल टेलर संतोष जायसवाल पंकज दगदी आदि उपस्थित थे। संचालन अनवर मंसूरी ने किया व आभार संघ के कोषाध्यक्ष अशोक सोलंकी ने माना।



ReplyForward

Add reaction

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें