ब्रेकिंग

झींझोटा में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पंच कुण्डात्मक श्री रुद्र महायज्ञ प्रारंभ

हज़रत कालेशाह बाबा के 89 वां उर्स का हुआ समापन ,रंग ए महफ़िल में कव्वाल पार्टी द्वारा पेश किए कलाम

सत्कर्म करने से सदगति प्राप्त होती है इसलिए सत्कर्म करना चाहिए - पंडित व्यास

मासूम से दरिंदगी करने वाले आरोपी को 20 साल का सश्रम कारावास,कुरकुरे' दिलाने का लालच दिया था

बगैर हवा आंधी के नीम की डाली टुटकर व्यस्त मार्ग को जाम किया ,बाइक सवार और बालक बचे

सूचना

श्रीमद भागवत ज्ञान कथा की शुरुआत : सत्कर्म करने से सदगति प्राप्त होती है इसलिए सत्कर्म करना चाहिए - पंडित व्यास

Bakhtavar Express

Sun, May 17, 2026

सरदारपुर। रविवार को सर्किट हाऊस मार्ग पर 7 दिवसीय श्रीमद भागवत ज्ञान कथा की शुरुआत की गई, कथा के शुरुआती पूर्व व्यासपीठ का पूजन पुष्पा लक्ष्मण राव कारले परिवार द्वारा की गई। कथा के पहले दिन राजा परीक्षित और भगवान सुखदेव के प्रसंग रहा। कथा के दौरान श्रद्धालुओं को कथा का रसपान करवाते हुए कथावाचक पंडित दिलीप व्यास चिचोडिया ने बताया कि सत्कर्म करने से सदगति की प्राप्ति होती है, इसलिए हमें सत्कर्म करना चाहिए। कहां प्रत्येक जीव में नारायण का वास होता है, अपने मन मंदिर में भी नारायण का वास है। लेकिन इसको जितना साफ़ सुथरा रखेंगे, नारायण का वास रहेगा, अन्यथा नारायण मन से भटक जाएंगे। कथावाचक व्यास ने राजा परीक्षित का श्राफ लगना, सुखदेव मुनि के प्रसंग पर सारगर्भित से कथा का वाचन करते हुए श्रद्धालुओं को रसपान करवाया गया। कथा के बीच मेरा दिल ले गया तु जिगर सांवरा जादूगर संगीतमय भजन पर महिलाएं भावविभोर होकर नृत्य करती रही। श्रीमद भागवत ज्ञान कथा के दुसरे दिवस सोमवार को कपिलदेव जन्म नवदा (नव प्रकार) की भक्ति का प्रसंग रहेगा। कथा का समय सुबह 10 से 1 और दोपहर 2 से 4 बजे रहेगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें