ब्रेकिंग

अनन्य शिव भक्त मुरलीधर खण्डेलवाल का निधन,नेत्रदान किए

श्रीकृष्‍ण पर्वअमझेरा में गूंजेगी श्रीकृष्ण की बांसुरी - लीला, लोक और भक्ति से सजेंगी दो सांझ

ग्रामीण LPG वितरक यूनियन ने कलेक्टर एवं जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

कल अमझेरा आएंगे राधे-राधे बाबा कथा स्थल को लेकर लेंगे बैठक

ग्राम सेमलखेड़ी के युवाओं ने विधायक को सौंपा आवेदन,पानी टैंकर एवं पक्की सड़क की मांग को लेकर रखी समस्या

सूचना

सरदारपुर : CBMO के साथ हुए मारपीट के विरोध में डाक्टरों ओर कर्मचारियों ने निकाली रैली ,SDM को सौंपा ज्ञापन, सुरक्षा की मांग

Bakhtavar Express

Thu, Jun 25, 2026

सरदारपुर। सीबीएमओ डा शिला मुजाल्दा के साथ बुधवार को मारपीट एवं अभद्र व्यवहार होने से स्वास्थ्य विभाग के डाक्टर, स्टाफ कर्मचारी एवं अंचलों में कार्यरत कर्मचारियों ने नगर में रैली निकालते हुए एसडीएम कार्यालय पहुंचे जहां एसडीएम सलोनी अग्रवाल व तहसीलदार मुकेश बामनिया को ज्ञापन सौंप कर दोषियो के विरूद्ध कडी कार्यवाही एवं सुरक्षा की मांग की।

ज्ञापन में बताया कि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, कर्मचारी एवं मैदानी अमला बुधवार को हुई घटना में स्वास्थ्य विभाग प्रमुख डॉ शीला मुजाल्दा सीबीएमओ सिविल अस्पताल सरदारपुर के साथ मारपीट, गाली-गलौज एवं अभ्रद व्यवहार की गम्भीर घटना की निंदा करते हुए ध्यान आकर्षित करना चाहते है। उक्त घटना से न केवल संस्था प्रमुख की गरिमा को ठेस पहुँची है, बल्की समस्त कर्मचारियो मे भय, असुरक्षा एवं आकोश का वातावरण निर्मित हुआ है। शासकीय कार्य मे बाधा पहुंचाना तथा शासकीय अधिकारी के साथ इस प्रकार का दुव्यवहार कानून एवं प्रशासनिक व्यवस्था के विरूद्ध है। समस्त अधिकारी, कर्मचारीगण, मैदानी अमला मॉग करते है कि

घटना की निष्पक्ष एवं त्वरित जॉच कराई जाए। दोषी व्यक्तियो के विरूद्ध कठोर कानूनी कार्यवाही की जाए। संस्था प्रमुख एवं कर्मचारीयो, मैदानी अमले की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए, भविष्य मे ऐसी घटनाओ की पुनरावृत्ती रोकने हेतू आवश्यक प्रशासनिक कदम उठाए जॉए। शासकीय सेवको के सम्मान एवं सुरक्षा हेतु स्पष्ट निर्देश जारी किये जाए।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें