ब्रेकिंग

गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज न्यास की बैठक इंदौर में हुईं समाजजन हुए शामिल ,समाज के गरीब जरुरत मंदों को बाटी कापी किताबे

शहीद स्मृति संस्था ने वृक्ष मंदिर उंडेश्वर धाम में फौजी का सम्मान कर मनाया कारगिल विजय दिवस

पेड़ पानी को सीधे धरती में उतारने का कार्य करती हैं- प्रभारी मंत्री विजयवर्गीय

नाना देवी मंदिर में लाखों के आभूषण चोरी,पुलिस जुटी जांच में

दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा किया विरोध प्रदर्शन

सूचना

बैठक : प्रोग्रेसिव पेंशनर एसोसिएशन की संभागीय स्तरीय बैठक का हुआ आयोजन,प्रांतीय सम्मेलन के आयोजन को लेकर हुए चर्चा

Bakhtavar Express

Wed, Aug 6, 2025

सरदारपुर। प्रोग्रेसिव पेंशनर्स एसोसिएशन की संभागीय स्तरीय बैठक इंदौर में संभागीय अध्यक्ष ए आर खान द्वारा आयोजित की गई । बैठक में धार,खरगोन,इंदौर,आलीराजपुर ,झाबुआ एवं अन्य जिलों से पेंशनर साथी एवं पदाधिकारी उपस्थित हुए।

बैठक के मुख्य अतिथि के पी निगम प्रांतीय संरक्षक, अध्यक्षता भेरुसिंह बारोड़ प्रांतीय उपाध्यक्ष, विशेष अतिथि के के पुरोहित प्रांतीय सचिव, मनमोहन जोशी संभागीय सचिव, एम एल दुर्गेश्वर आलीराजपुर, ए जे खान , शहीद खान संभागीय महामंत्री इंदौर संभाग, प्रमोद कुमार टोंगिया अध्यक्ष जिला धार उपस्थित थे। बैठक में सभी जिलों से आए पदाधिकारियों द्वारा प्रांतीय स्तर से दिए गए निर्देशों के परिपालन में सर्वसम्मति से निर्णय लेकर दिनांक 11 अगस्त एवं 25 अगस्त को अपने जिलों में एकत्र होकर प्रधानमंत्री ओर मुख्यमंत्री को ज्ञापन दिए जाने हेतु निर्णय लिया गया ।

आगामी माहों में इंदौर में प्रांतीय सम्मेलन किए जाने हेतु सहमति प्रदान की गई । अपने जिलों में सदस्यता अभियान चलाया जाकर सेवानिवृत होने वाले साथियों की संघ की सदस्यता दिलवाई जावे कहा गया । इस अवसर पर ललित त्रिवेदी अध्यक्ष झाबुआ, धार से शैलेद्र तिवारी महामंत्री, गजेंद्र सिंह चौहान सचिव बहादुर सिंह चौहान जोबट , देवी सिंह वर्धमान अध्यक्ष धरमपुरी , एन एल रावल अध्यक्ष पेटलावद, उपस्थित हुए । उक्त जानकारी एस के उपाध्याय अध्यक्ष प्रोग्रेसिव पेंशनर एसोसिएशन जिला इंदौर द्वारा दी गई।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें