ब्रेकिंग

7 साल की जुड़वा बहनों ने अपने जीवन का पहला रोजा रखा

कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का पुतला फुका

आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओ ओर सहायिकाओं के रिक्त पदों की अन्तिम सूची का हुआ प्रकाशन,27 फरवरी तक दर्ज करवाए जा सकती हे आपत्ति

विधायक प्रताप ग्रेवाल ने स्कुलो मे सुविधाओ का मामला विधानसभा मे उठाया,जिले मे 550 जीर्ण शीर्ण विद्यालय

केशवी में हनुमान मंदिर में हुई चोरी के आरोपी को पुलिस ने किया 24 घंटे में गिरफ्तार

सूचना

संकल्प से समाधान अभियान : ग्राम पंचायत रिंगनोद पर अभियान का निरीक्षण और सुनवाई करने पहुंचे जनपद पंचायत सीईओ

Bakhtavar Express

Tue, Feb 17, 2026

सरदारपुर। प्रशासन की सराहनीय कार्यक्रम संकल्प से समाधान अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायत भवन पर आयोजित कार्यक्रम का जोशुआ पीटर  मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत सरदारपुर द्वारा निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने शिकायतकर्ता ग्रामीणों से सीधे संवाद, सुनवाई करते हुए  उनकी शिकायतें सुनीं और 12 शिकायत मामलों का मौके पर ही निराकरण भी किया।

निरीक्षण के दौरान लंबित शिकायतों को लेकर ग्राम पंचायत कर्मचारियों को फटकार भी लगाई साथ ही रिंगनोद ग्राम पंचायत  सरपंच प्रतिनिधि प्रकाश मौर्य तथा सचिव अखिलेश मोलवा से चर्चा करते हुए जल्द संबंधित शिकायतों के निराकरण जल्द करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जनपद पंचायत अधिकारी जोशुआ पीटर ने शिकायतों की स्थिति, प्रगति और समाधान की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी ली।

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जोशुआ पीटर ने पंचायत भवन पर उपस्थित ग्रामीणों से संवाद करते हुए कुल 12 लंबित शिकायतों का तत्काल निराकरण कराया तथा शेष मामलों में तेजी लाने के निर्देश सचिव एवं कर्मचारियों को दिए। इस अवसर पर सचिव अखिलेश मोलवा ने बताया कि पोर्टल पर प्राप्त 65 शिकायतों का निराकरण ग्राम पंचायत द्वारा किया जा चुका है, जबकि शेष शिकायतों के समाधान के लिए निरंतर प्रयास जारी हैं। निरीक्षण के दौरान पंचायत इंस्पेक्टर अंसार खान, जनपद सदस्य प्रकाश परमार, राजू डामर, मनोज भूरिया, लक्की दरबार, कमल भूरिया सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

जनसमस्याओं का संतोषजनक और पारदर्शी समाधान

अभियान की जानकारी देते हुए मुख्य कार्यपालन अधिकारी जोशुआ पीटर ने बताया कि अभियान में ग्राम पंचायत स्तर पर जनसमस्याओं का पारदर्शी निराकरण हो रहा है,अभियान का उद्देश्य ग्राम पंचायत क्षेत्र में सड़क, पेयजल, स्वच्छता सहित अन्य जनसमस्याओं का संतोषजनक और पारदर्शी समाधान करना है साथ ही प्रशासन और जनता के बीच संवाद एवं विश्वास को मजबूत करना एवं समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना भी इस अभियान का प्रमुख लक्ष्य है। अभियान के तहत सरदारपुर तहसील में ग्राम पंचायतों में बड़ी संख्या में शिकायतों का निराकरण किया जा रहा है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें