ब्रेकिंग

अनन्य शिव भक्त मुरलीधर खण्डेलवाल का निधन,नेत्रदान किए

श्रीकृष्‍ण पर्वअमझेरा में गूंजेगी श्रीकृष्ण की बांसुरी - लीला, लोक और भक्ति से सजेंगी दो सांझ

ग्रामीण LPG वितरक यूनियन ने कलेक्टर एवं जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

कल अमझेरा आएंगे राधे-राधे बाबा कथा स्थल को लेकर लेंगे बैठक

ग्राम सेमलखेड़ी के युवाओं ने विधायक को सौंपा आवेदन,पानी टैंकर एवं पक्की सड़क की मांग को लेकर रखी समस्या

सूचना

विधिक साक्षरता शिविर : जिला विधिक सेवा प्राधिकारण सचिव ने सब जेल का किया निरीक्षण,बंदियों को दी विधिक सहायता की जानकारी

Bakhtavar Express

Sat, Jan 17, 2026

सरदारपुर। सब जेल सरदारपुर में निरूद्ध बंदियों हेतु विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया । जिला विधिक सेवा प्राधिकारण सचिव प्रदीप कुमार सोनी ने इस दौरान सब जेल सरदारपुर का निरीक्षण किया गया और बंदियों को विधिक सहायता एवं उनके अधिकारों के बारे में जानकारी दी । श्री सोनी ने बंदियों से उनके स्वास्थ्य भोजन रहने की व्यवस्था एवं वीडियों कॉन्फ्रेंसिंग से पेशी के संबंध में के बारे में जानकारी ली , जमानती धाराओं में जमानत याचिका शीघ्र अधिवक्ता के द्वारा लगाने हेतु निर्देशीत किया गया एवं सजायाप्ता बंदियों के अपील संबंधी जानकारी ली गई जमानत होने के बाद भी यदि जमानतदार के अभाव में जेल में निरूद्ध बंदियों एवं जुर्माने के अभाव में सजा भुगत रहे कैदियों की जानकारी ली गई एवं बंदियों के केस से संबंधित समस्याओं को सुना एवं मौके पर ही निराकरण कर सुझाव दिये गये।

बाद सम्पूर्ण जेल का निरीक्षण किया गया। शिविर एवं निरीक्षण के दौरान सहायक जेल अधीक्षक संजय कुमार परमार , वारंट शाखा प्रभारी सियाराम लिमनपुरे एवं दुर्गाशंकर मरोला तकनिकी सहायक अन्य ड्यूटीरत स्टॉफ उपस्थित थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें