ब्रेकिंग

सांवरिया सेठ नवीन मंदिर के शुभारंभ पर पंच कुण्डात्मक महायज्ञ के साथ सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन

सब जेल में जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वारा जेल का निरिक्षण किया,बंदियों को दी विधिक सहायता की जानकारी

विधायक प्रताप ग्रेवाल ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर सेवा बहाल करने की रखी मांग

ग्राम पंचायत कुंड में आड़े होल लगवाकर पानी की कमी दूर करने का कर रही प्रयास

अतिप्राचीन श्री आनंद मगंल हनुमान धाम मंदिर पर चल रहे धार्मिक अनुष्ठान

सूचना

सरदारपुर : सब जेल में जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वारा जेल का निरिक्षण किया,बंदियों को दी विधिक सहायता की जानकारी

Bakhtavar Express

Fri, May 22, 2026

सरदारपुर। सब जेल सरदारपुर में न्यायालय श्रीमती ममता जैन जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण धार तथा प्रदीप सोनी सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण धार एवं न्यायालय धर्मकुमार न्यायीक मजिस्ट् द्वारा जेल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जेल परिसर की साफ-सफाई, भोजन व्यवस्था, चिकित्सीय सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था एवं बंदियों को जेल में उपलब्ध कराई जा रही मूलभूत सुविधाओं का अवलोकन किया गया। न्यायालय द्वारा जेल में पुरुष बंदी बैरकों का निरीक्षण कर बंदियों से चर्चा करते हुए उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी भी ली गई।

निरीक्षण के दौरान बंदियों को निःशुल्क विधिक सहायता संबंधी जानकारी प्रदान करते हुए बताया गया कि आवश्यकता होने पर सरदारपुर तहसील विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से विधिक सहायता उपलब्ध कराई जा सकती है। न्यायालय द्वारा जेल प्रशासन को बंदियों की सुविधाओं, स्वच्छता एवं स्वास्थ्य संबंधी व्यवस्थाओं को नियमित रूप से बनाए रखने हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए।

शिविर एवं निरीक्षण के दौरान संजय कुमार परमार सहायक जेल अधीक्षक , सियाराम लिमनपुरे वारंट शाखा प्रभारी एवं दुर्गाशंकर मरोला वी.सी तकनिकी सहायक अन्य जेल स्टॉफ उपस्थित था।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें