SIR : गांव गांव घूमकर दिव्यांग शिक्षक SIR का अलख जगा रहे,नवाचार के लिए जाने जाते है दिव्यांग शिक्षक बघेल
Bakhtavar Express
Thu, Nov 27, 2025
अमझेरा। निर्वाचन आयोग के द्वारा एस आई आर के तहत मतदाता सूचित का पुनरीक्षण कार्य किया जा रहा है। आदिवासी अंचल मे जागरूकता कि कमी एवं अशिक्षित होने से लोग बी एल ओ से डर भी रहे है। लोगो मे डर दूर करने ओर बी एल ओ को सही जानकारी मिले इसके लिए दिव्यांग शिक्षक संजय बघेल प्राथमिक शिक्षक एकीकृत माध्यमिक विद्यालय इडरिया ने बीड़ा उठाया है। बी एल ओ सुपरवाइजर बघेल सुबह 7 बजे अपने घर से अपनी तिन पहिया बाइक लेकर क्षेत्र के गावों मे निकलते है ओर अपने निजी खर्च से खरीदा चार्जिंग माइक सेट के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र के लोगो के बिच पहुंचकर उन्हे एस आई आर के बारे मे विस्तार से जानकारी उपलब्ध कराते है।
माइक से आकर्षित होते है लोग -
दिव्यांग शिक्षक बघेल बताते है कि आज कल ग्रामीण क्षेत्र मे समान बेचने आने वाले व्यापारी भी माइक का उपयोग कर अपना समान बेचते है। जैसे ही माइक कि आवाज आती है लोग अपना काम छोड़कर इकट्ठा होकर ध्यान से सुनते है। ये नवाचार करने से बी एल ओ का कार्य आसान हो रहा है। बघेल को 8 बूथों का सुपरवाइजर बनाया गया है। जिन पर 60 प्रतिशत से अधिक कार्य हो चुका है शेष प्रगति पर है। शिक्षक बघेल के साथ बी एल ओ एवं अन्य कर्मचारी भी मौजूद रहते है जो तुरंत मतदाताओं के फार्म भर देते है।
सुल्तानपुर क्षेत्र एस आई आर के कार्य मे पिछड़ा हुआ था दिव्यांग शिक्षक बघेल को सुपरवाइजर बनाकर बूथों कि जिम्मेदारी दी गई वे अपनी टीम के साथ माइक से प्रचार कर मतदाताओं को जागरूक कर रहे है। साथ ही हमने नगरीय क्षेत्र मे भी मुनादी कि व्यवस्था कि है।
सलोनी अग्रवाल
एस डी एम सरदारपुर
विज्ञापन
विज्ञापन