ब्रेकिंग

पगड़ी रस्म के दौरान दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश ,गौशाला,मंदिर और अस्पताल में दिया दान

शत प्रतिशत परिणाम के साथ रॉयल एकेडमी की गरिमा जैजगाया धार जिले की प्रावीण्य सूचि में

बेहतर सुविधाएं श्रेष्ठ विद्यार्थी के निर्माण मे सहायक होगी :- बिड़ला ग्रुप

भगवान के घर निर्दोष जाना लेकिन दोषी होकर मत जाना- कमलकिशोर नागर

फर्जी जाति प्रमाण पत्र मामले में परिवाद खारिज, अदालत ने नहीं पाया प्रथम दृष्टया आधार

सूचना

सरदारपुर का शालिनी मार्ग बन सकता था इंदौर का भागीरथपुरा ? : एक सप्ताह से नलो मे आ रहा था गंदा पानी,पार्षद प्रतिनिधि ने की थी शिकायत नहीं हुए सुनवाई,इंदौर की घटना के बाद टूटी नींद

Bakhtavar Express

Thu, Jan 1, 2026

सरदारपुर। इंदौर के भागीरथपुरा मे दूषित पेयजल सप्लाई के बाद जिस तरह की घटना हुए वह बडी विभत्स है। जवाबदार भले ही कोई बहाना बना ले लेकिन लापरवाही से इंकार नहीं किया जा सकता है।
खैर जो भी हो लेकिन इंदौर की इस घटना का सरदारपुर मे जरूर असर दिखाई दिया। पिछले एक सप्ताह से सरदारपुर के शालिनी मार्ग के निवासी इसी तरह के गंदे पानी का इस्तेमाल कर रहे थे नगर परिषद सीएमओ को अवगत कराने के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं हुए लेकिन जब इंदौर की घटना घटित हुए तब नगर परिषद जागी और तेजी से शालिनी मार्ग मे पेयजल पाइप लाइन मे लीकेज तलाशने के लिए मजदुरो से खुदाई करवाई वही जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ने वाले जवाबदारो ने आठ दिन बाद छोटे कर्मचारीयो को नोटिस जारी कर उनकी जवाबदेही तय कर दी ताकी यदि ही कोई घटना हो तो वे बच सके।
यही नही शालिनी मार्ग वार्ड 6 का हिस्सा है जहां पर पार्षद रेशमा परवेज लोदी का भी वार्ड है। उनके घर मे भी पिछले एक सप्ताह से गंदा पानी नल मे आ रहा है। पार्षद प्रतिनिधि परवेज लोदी ने बताया की उन्होंने 21 दिसंबर को नगर परिषद सीएमओ यशवंत शुक्ला को व्हाट्सएप पर नल से आ रहे गंदे पानी का वीडियो डालकर समस्या से अवगत कराया था लेकिन कोई सुनवाई नही हुए।
इस बीच इंदौर के भागीरथपुरा की घटना के बाद लीकेज ढुढने के लिये तीन दिनो से खुदाई आरंभ की गई लेकिन गुरुवार को शाम 4 बजे तक लीकेज ढूँढा नही जा सका।
जनता खरीदकर पी रही पेयजल - जब से नलो मे गंदा पानी सप्लाई हो रहा है। उसके बाद जनता बाजार से पेयजल खरीद रही है। कोई ट्यूबवेल से तो कोई दुसरी जगह से पानी ला रहा है। वही गंदा पानी दुसरे काम मे भी इस्तेमाल नही हो रहा हैै। क्योंकि पाइप लाइन मे पानी नाली का आ रहा है या सीवरेज लाईन का यह अभी पता नहीं है।

अमृत 2 की लापरवाही अब पड रही भारीः- अमृत 2 योजना के तहत जनता को शुद्ध पेयजल उपलब्ध करवाने के लिये नगर मे पेयजल पाइप लाइन डाली गए थी लेकिन उस समय लापरवाही के चलते पेयजल पाइप लाइन का कार्य गुणवत्ता एवं तय मापदंडों के मुताबिक नही हो पाया । अब जाकर अमृत 2 पाईप लाइन के घटिया निर्माण की पोल खुल रही है।

इनका कहना हैः-

लीकेज को ढुंढ कर जल्दी ही कार्य पुरा किया जाएगा। फिलहाल क्षैत्र के लोगो को कहा गया की यह पानी अभी ना पीए ऐेसा कोई बडा विषय नही है । केवल पाइप लाइन लीकेज है इसलिए गंदा पानी आ रहा है। मजदूर लीकेज ढुढने का कार्य कर रहे है। जल्द ही लीकेज ढूंढ कर उसे सही किया जायेगा।

                    यशवंत शुक्ला नगर परिषद सीएमओ सरदारपुर

 

21 दिसंबर से नलो मे गंदा पानी आ रहा है। इसको लेकर नगर परिषद सीएमओ को अवगत करा दिया था। वार्ड की जनता से पेयजल को पीने के लिये उपयोग नहीं करने को कहा गया था पिछले तीन दिनो से नप के कर्मचारी लीकेज ढुंढ रहे है ।

                              परवेज लोधी पार्षद प्रतिनिधि

                                  वार्ड 6 नप सरदारपुर  


विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें