ब्रेकिंग

प्रोग्रेसिव पैंशनर एसोशिएशन संघ की बैठक का हुआ आयोजन , कई अहम मुद्दों पर हुए चर्चा

नपं सरदारपुर में शानदार भजनों पर हुआ संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन

प्रोगेसिव पेंशनर्स संघ की तहसील स्तरीय बैठक नरसिंह देवला में कल ,लंबित मांगो पर होंगी चर्चा

अमझर में मलेरिया मास सर्विलेंस कैंप का हुआ आयोजन,मलेरिया रेपिड डायग्नोस्टिक टेस्ट किट से की जांच

जिला सत्र न्यायाधीश यादव ने गायत्री शक्तिपीठ नवग्रह वाटिका पर पौधारोपण किया

सूचना

बे मौसम मूसलाधार बारिश से तरबतर हुआ अंचल,फसलो को नुकसान : माही परियोजना के दोनो बांधो पर विभागीय अमला अलर्ट,जलस्तर बढ़ने पर खोलेगे गेट,चेतावनी जारी

Bakhtavar Express

Mon, Oct 27, 2025

सरदारपुर। मानसुन भले ही प्रदेश से विदा ले चुका है लेकिन देश मे तीन मानसुन सिस्टम एक्टिव होने के कारण पिछले दो दिनो से बारिश का दौर जारी हैै। रविवार को जहा रिमझीम बारिश का दौर चला तो सोमवार को तेज एवं मूसलाधार बारिश देखने को मिली।

तहसील क्षैत्र के सरदारपुर,राजगढ,लाबरिया,बरमंडल,रिंगनोद,गुमानपुरा, आदि गांवो मे सोमवार को शाम को मुसलधार बारिश हुए बे मौसम हो रही बारिश से रबी की फसल की बोवनी कार्य भी प्रभावित होगा।

तहसील क्षैत्र मे कुछ स्थानो पर किसानो ने गेहुॅ,मटर एंव मक्का की बोआई कर दी थी इन फसलो को तेज बारिश के कारण नुकसान होगा वही राजोद क्षैत्र मे गोभी की फसल को भी नुकसान की आशंका जताई जा रही है। तेज बारिश के चलते जिन किसानो ने खेतो को बुआई के लिए तैयार नही किया वहा पर खेतो मे नमी खत्म होने के बाद ही कृषि कार्य हो पायेगा संभावना है की इसमे एक सप्ताह तक का वक्त लग सकता है।

वही तेज बारिश को देखते हुए माही परियोजना के दोनो बांधो पर विभागीय अमले को अलर्ट मोड पर रखा गया है।

जल संसाधन विभाग झाबुआ के कार्यपालन यंत्री विपिन पाटीदार ने बताया की क्षैत्र मे हो रही तेज बारिश एंव मौसम विभाग के चेतावनी के बाद माही मुख्य बांध एवं उप मुख्य बांध पर विभागीय अमले को अलर्ट पर रखा गया हैै। माही मुख्य बांध का जलस्तर जहा 451.50 मीटर एवं कालीकराई बांध का जलस्तर 474.30 मीटर के लेवल पर है। बांध मे पानी की आवक पर विभागीय अमला निगाह रखे हुए है जैसे ही बांध मे जलस्तर बढ़ता है तो दोनों बांधों के गेट खोले जा सकते है। इसके लिये बांध क्षेत्र के निचले भाग एवं माही नदी तथा तटीय क्षैत्र से दूर रहने की चेतावनी दी गई है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें