ब्रेकिंग

पेड़ पानी को सीधे धरती में उतारने का कार्य करती हैं- प्रभारी मंत्री विजयवर्गीय

नाना देवी मंदिर में लाखों के आभूषण चोरी,पुलिस जुटी जांच में

दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा किया विरोध प्रदर्शन

बाल लैंगिक शोषण रोकने को लेकर शिक्षकों को दिया जा रहा प्रशिक्षण, 140 प्रतिभागी हुए शामिल

अक्षय तृतीया पर होंगा राजपूत समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन

सूचना

भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने सीएम के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन : रेलवे के लिये जमीन अधिग्रहण पुराने अधिनियम से करने ,खाद्य व बिजली की समस्या भी हल करने की करी मांग

Bakhtavar Express

Wed, Jul 2, 2025



सरदारपुर। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के द्वारा बुधवार को जिला मुख्यालय पर रेलवे के लिये धार जिले मे जारी जमीन अधिग्रहण की विसंगति दूर करने तथा किसानों की समस्या को लेकर धरना देकर मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर प्रियंक मिश्रा को ज्ञापन सौंपा गया।
सौंपे गए ज्ञापन मे बताया गया की रेलवे के लिये जो जमीन अधिग्रहण की जा रही है वह पुराने अधिनियम के तहत की जाए साथ ही किसानों को गाइड लाइन से चार गुना मुआवजा दिया जाये। परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने के साथ खेत मे पेड़,कुआँ,ट्यूबवेल,पाइप लाइन का मुआवजा अलग से दिया जाये। जिन किसानों के खेतो के बीच से रेल लाइन निकल रही है उनके लिये एक और से दुसरी और सिंचाई के लिये पानी ले जाने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाये।
ज्ञापन मे मांग की गई की किसानों को खाद नगद विक्रय केंद्र के साथ साथ सभी सोसायटियों मे भी  नगद विक्रय किया जाये ताकी नगद विक्रय केंद्रों पर भीड़ न लगे और किसानों को खाद आसानी से मिल सके। जितने भी किसान सोसायटी मे डिफाल्टर है उनकी ब्याज की राशी माफ कर उनसे सिर्फ मुल राशी जमा कराई जाए। ज्ञापन मे बताया गया की पिछले चार वर्षों से किसानों को फसल बीमा राशी नही मिली है । किसानों को बीमा कंपनी से राशी दिलाई जाए। खेत सड़क योजना शुरू की जाए। किसानों को बिजली 10 घंटे के बजाए 15 घंटे दी जाए। समर्थन मूल्य पर सोयाबीन की पुरी उपज खरीदी जाए जितने केंद्रों पर गेहूं की खरीदी की जाती है वहा पर सोयाबीन की भी खरीदी की जाए ।
कलेक्टर को ज्ञापन सौंपने के पूर्व भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के पदाधिकारियों एवं किसानों ने धरना दिया। इसके बाद कलेक्टर प्रियंक मिश्रा को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा । इस अवसर पर  यूनियन के जिला अध्यक्ष राकेश सोलंकी आदि अन्य उपस्थित थे।

-

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें