ब्रेकिंग

नाना देवी मंदिर में लाखों के आभूषण चोरी,पुलिस जुटी जांच में

दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा किया विरोध प्रदर्शन

बाल लैंगिक शोषण रोकने को लेकर शिक्षकों को दिया जा रहा प्रशिक्षण, 140 प्रतिभागी हुए शामिल

अक्षय तृतीया पर होंगा राजपूत समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन

विद्या चिंतन, चरित्र व व्यवहार का निर्माण करती है-भागवताचार्य पं. शास्त्री

सूचना

: दसाई के वैभव बैरागी और अखिलेश मीनारें ने MPPSC 2022 की परीक्षा में सफलता प्राप्त कर जिला महिला बाल विकास अधिकारी एवं वाणिज्य कर निरीक्षक के पद पर हुए चयनित

Admin

Sun, Jan 19, 2025
  दसाई । बिरबान के होत चिकने पात ये कहावत सिद्ध की हैं दसाई के दो युवकों ने जिनमे दसाई निवासी एक शिक्षक  मुकेश बैरागी के सुपुत्र वैभव बैरागी ने मप्र लोक सेवा आयोग 2022 की परीक्षा को उत्तीर्ण कर जिला महिला बाल विकास अधिकारी (सहायक संचालक ) के पद पर चयन हुआ हैं.। वहीं दसाई निवासी एक अन्य शिक्षक जगदीश मिनारे के सुपुत्र अखिलेश मीनारे ने मप्र लोक सेवा आयोग 2022 की परीक्षा को उत्तीर्ण कर वाणिज्य कर निरीक्षक के पद पर चयन हुआ हैं.। यही नहीं इन दोनों युवको ने लोक सेवा आयोग 2023 की मुख्य परीक्षा भी उत्तीर्ण कर लिया हैं जिनमे मात्र मौखिक इंटरव्यू ही बचा हैं. इन दोनों युवकों ने इस बात को झुठला दिया हैं की ग्रामीण क्षेत्र मे प्रतिभा नहीं होती हैं। यदि इन्हे पर्याप्त अवसर मिले तो गाँव के युवक भी कुछ कर दिखाने का माद्धा रखते हैं। दसाई के लिए ये खुशी जैसे ही लोगो को मिली दोनों युवकों को एवं इनके माता पिता और परिजनों को बधाई देने वाले लोगो का ताँता लग गया. लोगो ने इन्हे मिठाई खिलाकर शुभकामनायें प्रदान की। बधाई देने वाले लोगो मे रिटायर्ड प्राचार्य कैलाश मारु, पत्रकार सुभाष मंडलेचा, संकुल प्राचार्य राजीव बघेल, एडवोकेट मुकेश पाटीदार, रामलाल पाटीदार, दिनेश बैरागी, शिक्षकों मे मुकेश पाटीदार, निशा प्रजापति, मंजूबाला मारु, राधेश्याम अलंसे, सहित समस्त शिक्षकों एवं प्रबुद्ध जनो ने बधाई और शुभकामनायें प्रदान की हैं.

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें