ब्रेकिंग

प्रोजेक्ट जीवन सेतु के तहत ISDRR ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमझेरा को भेंट किए चिकित्सा उपकरण

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सरदारपुर ने सौंपा ज्ञापन

लोड सेटिंग के नाम पर लगातार घंटो तक हो रही बिजली कटोती, कांग्रेस ने धरना देकर सौंपा ज्ञापन

माँ अमका झमका को अर्पण की 51 मीटर की चुनरी,पूरे रास्ते गरबा करते चले भक्त

16 दिवसीय तर्पण अनुष्ठान में श्रद्धालुओं ने किया पितरों का स्मरण एवं तर्पण

सूचना

सम्मान : दादा दयालु मित्र मंडल द्वारा  सेवानिवृत्ति चिकित्सक डॉ एम एल जैन का किया सम्मान

Bakhtavar Express

Mon, Aug 4, 2025

सरदारपुर। श्री दादा दयालु हनुमान  मंदिर सरदारपुर में दादा दयालु मित्र मंडल द्वारा क्षेत्र के  सेवा भावी वरिष्ठ चिकित्सक एवं भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट के धार जिला चिकित्सा प्रभारी  डॉ एम एल जैन  का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। 

समारोह में  प्रेम कुमार वैद्य राष्ट्रीय संयोजक, प्रदेश उपाध्यक्ष  संदीप  ठाकुर, संभाग अध्यक्ष  बी जे उपाध्याय , संभाग संरक्षक  ऐश्वर्य  शास्त्री,  महेश कुमार वर्मा धार जिला अध्यक्ष,  नरेन्द्र  कटारिया जिला सदस्य तहसील अध्यक्ष श्रीमती सीता शर्मा, तहसील सचिव श्रीमती साधना  उपाध्याय, तहसील सचिव  झमकलाल  मारु आदि पदाधिकारियों ने भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट की ओर से डॉ जैन का शाल श्रीफल भेंट कर स्वागत किया। गायत्री परिवार की ओर से भी गायत्री शक्तिपीठ सरदारपुर के मुख्य प्रबंध ट्रस्टी भारद्वाज जयशंकर  उपाध्याय एवं महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमती विमला तिवारी आदि गायत्री परिवार के परिजन ने भी डॉक्टर जैन का पुष्पमाला एवं गायत्री मंत्र से उनका अभिनंदन कर अपने कर्म क्षेत्र में देवी जी की कृपा से आगे अग्रसर होने  की प्रार्थना वेद माता गायत्री जी, परम पूज्य गुरुदेव ,व वंदनीया माताजी से की गई। इस अवसर पर गायत्री परिवार के परिजन भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें