उत्साह के साथ मनाया गणतंत्र दिवस,शान से लहराया तिरंगा : खेल परिसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों के हुए आयोजन,उत्कृष्ट सेवा करने वाले अधिकारी कर्मचारियों को किया सम्मानित
Bakhtavar Express
Mon, Jan 26, 2026

सरदारपुर। गणतंत्र दिवस का पर्व उत्साह के साथ मनाया गया। शासकीय ओर अर्ध शासकीय कार्यालयों सहित विभिन्न स्थानों पर ध्वजारोहण किया गया। वहीं स्कूलों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन किए गए।
गणतंत्र दिवस पर्व का मुख्य समारोह खेल परिसर मैदान पर हुआ जहां पर विधायक प्रतिनिधि संजय जायसवाल ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। मुख्य कार्यक्रम स्थल पर झण्डावंदन के बाद नगर परिषद अध्यक्ष द्वारा मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया गया।

मुख्य समारोह स्थल खेल परिसर मैदान पर स्कूली छात्र/छात्राओ द्वारा मार्च पास्ट उपरांत मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतिया दी गई जिन्हें अतिथियों एवं गणमान्य नागरिको द्वारा सराहा गया। कार्यक्रम में उत्कृष्ट सेवाओं के लिये अधिकारी एवं कर्मचारियों को शाल श्रीफल भेट कर सम्मानित किया गया। राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय खिलाडियों, मेधावी छात्र/छात्राओं एवं नगर के विद्यालयों द्वारा प्रस्तुत सास्कृतिक कार्यक्रमो पर प्रमाण-पत्र एवं प्रतिक चिन्ह प्रदाय किये जाकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर एसडीएम सलोनी अग्रवाल, एसडीओपी विश्वदीप सिंह परिहार, तहसीलदार मुकेश बामनिया,नगर परिषद उपाध्यक्ष शैलेन्द्र चौहान,पार्षद संजय जायसवाल,नगर परिषद सीएमओ यशवंत शुक्ला,नगर परिषद पूर्व अध्यक्ष, पूर्व पार्षदगण, जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, पत्रकारगण एवं समस्त विभाग के अधिकारी/कर्मचारी तथा नगर परिषद के समस्त कर्मचारी उपस्थित थे। अंत में नगर परिषद के उपाध्यक्ष शैलेन्द्र चौहान द्वारा कार्यक्रम में उपस्थितजनो का आभार माना तथा कार्यक्रम का संचालन सुश्री डॉ. शिरीन कुरेशी द्वारा किया गया ।

एसडीएम कार्यालय पर एसडीएम सलोनी अग्रवाल, एसडीओपी कार्यालय पर एसडीओपी विश्वदीप सिंह परिहार, तहसील कार्यालय पर तहसीलदार मुकेश बामनिया,जनपद कार्यालय पर जनपद अध्यक्ष श्रीमती झगुड़ी बाई सिंगार ने ध्वजारोहण किया इस अवसर पर जनपद सीईओ जोशुआ पीटर,जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि देवा सिंगार, उपाध्यक्ष प्रतिनिधि राजेंद्र सिंह राठौर सहित जनपद सदस्य ओर जनपद पंचायत के कर्मचारी उपस्थित थे। वहीं संदीपनी विद्यालय पर प्राचार्य जेड एस पटेल,मॉडल स्कूल पर प्राचार्य कामेश सतपुड़ा,वन मंडल कार्यालय पर रेंजर शैलेंद्र सोलंकी,सब जेल सरदारपुर पर एसडीएम सलोनी अग्रवाल ने ध्वजारोहण किया इस दौरान जेल अधीक्षक संजय परमार ओर जेल स्टाफ उपस्थित थे। पी डब्लू डी कार्यालय पर एसडीओ एल एन राठौर,महिला बाल विकास परियोजना कार्यलाय पर परियोजना अधिकारी कमलसिंह निगवाल,सिविल अस्पताल पर सीबीएमओ डॉ शीला मुजाल्दा,जनपद शिक्षा केन्द्र पर बीएस भंवर, गवलीपुरा में नगर परिषद उपाध्यक्ष शैलेन्द्र चौहान, गांधी प्रतिमा पर अमरसिंह सोनेर पार्षद , मेन चौपाटी पर पार्षद श्रीमती भावना सावन , बदनावर चौराहा पर पार्षद निरज कटारे , माताजी चौक पर पार्षद कोमल नरेन्द्र पारगी पार्षद नगर परिषद कार्यालय पर मुख्य नगरपालिका अधिकारी द्वारा झण्डावंदन किया गया।

नगर की अग्रणी धार्मिक संस्था देश प्रेमी मित्र मंडल द्वारा देश प्रेमी चौक पर आयोजित समारोह में भारतीय फुटबॉल खिलाड़ी कु. ज्योति चौहान ने ध्वजारोहण किया गया देश प्रेमी मित्र मंडल द्वारा ज्योति चौहान का साल श्रीफल भेंटकर सम्मान किया गया एवं स्कूली विद्यार्थियों को चॉकलेट वितरित की गई! वहीं बस स्टैंड पर प्रताप ग्रेवाल मित्र मंडल द्वारा ब्रजेश ग्रेवाल के नेतृत्व में स्कूल के छात्र- छात्राओं को केले वितरित किए ।
विज्ञापन
विज्ञापन