ब्रेकिंग

श्रीकृष्‍ण पर्वअमझेरा में गूंजेगी श्रीकृष्ण की बांसुरी - लीला, लोक और भक्ति से सजेंगी दो सांझ

ग्रामीण LPG वितरक यूनियन ने कलेक्टर एवं जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

कल अमझेरा आएंगे राधे-राधे बाबा कथा स्थल को लेकर लेंगे बैठक

ग्राम सेमलखेड़ी के युवाओं ने विधायक को सौंपा आवेदन,पानी टैंकर एवं पक्की सड़क की मांग को लेकर रखी समस्या

तेजाजी दशमी पर शासकीय अवकाश घोषित करे राज्य सरकार

सूचना

वार्षिकोत्सव के अंतर्गत सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित : सांस्कृतिक आयोजन से बच्चों में छुपी प्रतिभा निखरती है - कमल यादव

Bakhtavar Express

Wed, Dec 31, 2025

अमझेरा। न्यू उड़ान एकेडमी राजपुरा में वार्षिक उत्सव के अंतर्गत सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिला मंत्री कमल यादव ने सरस्वती पूजन कर दीप प्रज्वलित कर शुरुआत कि गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यादव ने कहा कि सांस्कृतिक आयोजन से बच्चों में छुपी प्रतिभा निखरती है। साथ ही पढ़ाई के साथ खेल कूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में भी बच्चों को रुचि रखने के लिए प्रोत्साहित किया।

कार्यक्रम में विद्यालय के बच्चों ने एक से बढ़कर एक धार्मिक तथा मनोरंजन से जुड़ी प्रस्तुति दी। अतिथियों का स्वागत विद्यालय के डायरेक्ट कृष्णा ठाकुर एवं ओमप्रकाश जोशी द्वारा किया गया!

कार्यक्रम में राजपुरा अमझेरा के गणमान्य नागरिक के साथ अभिभावक गण उपस्थित थे जिनकी उपस्थिति ने बच्चों का उत्सावर्धन बढ़ाया! इस कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट शिक्षिका के लिए श्रीमति अंजलि पंडित को विद्यालय के प्राचार्य श्रीमति चेतना ठाकुर द्वारा सम्मानित किया गया!

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें