ब्रेकिंग

नीम चौक पर व्यापारी संघ, अटल मार्केट पर चौहान परिवार की और से हुआ पुरस्कार वितरण

राणा प्रताप विरले होते है, झुकते कभी नहीं है,तीर, तमंचो, तलवारो से, रूकते कभी नहीं है - कवि डॉ संदीप शर्मा

प्रोजेक्ट जीवन सेतु के तहत ISDRR ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमझेरा को भेंट किए चिकित्सा उपकरण

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सरदारपुर ने सौंपा ज्ञापन

लोड सेटिंग के नाम पर लगातार घंटो तक हो रही बिजली कटोती, कांग्रेस ने धरना देकर सौंपा ज्ञापन

सूचना

प्रशिक्षण शिविर : कांग्रेस का प्रशिक्षण शिविर 9 एवं 10 जुलाई को मोहनखेड़ा में जिला कांग्रेस अध्यक्ष स्वतंत्र जोशी ने किया स्थल का निरीक्षण

Bakhtavar Express

Sun, Jul 5, 2026

राजगढ़। धार जिला कांग्रेस अध्यक्ष स्वतंत्र जोशी सरदारपुर विधायक प्रताप ग्रेवाल आज मोहनखेड़ा पहुचे 9 एवं 10 जुलाई को ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नगर अध्यक्ष ,मंडलम अध्यक्षो का 2 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित होने वाला है जिसको लेकर कांग्रेस नेताओं ने मोहनखेड़ा में प्रशिक्षण स्थल का अवलोकन किया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष स्वतंत्र जोशी ने बताया कि संगठन को मजबूत करने के लिए शिविर आयोजित किया जा रहा है।

शिविर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सँगठात्मक गतिविधियों के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा प्रशिक्षण दिया जायेगा इस प्रशिक्षण शिविर में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार विशेष रूप से शामिल रहेंगे प्रशिक्षण के लिए भोपाल एवं दिल्ली से ट्रेनर्स एवं नेतागण पहुँचेगे स्थल अवलोकन के दौरान सरदारपुर ब्लॉक कांग्रेस रतनलाल पडियार अमझेरा ब्लॉक अध्यक्ष भेरू सिंह बड़गोता नगर पालिका उपाध्यक्ष दिपक जेन,सतपाल बरनाला लखन काग ,हरि आर्य गोपाल सोलंकी शंकर सोलंकी शेलेन्द्र चौहान अर्जुन गहलोत सचिन मोलवा अजय चौधरी दीपक पटेल आदि कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे जानकारी दिपक पटेल ने दी

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें