ब्रेकिंग

पेड़ पानी को सीधे धरती में उतारने का कार्य करती हैं- प्रभारी मंत्री विजयवर्गीय

नाना देवी मंदिर में लाखों के आभूषण चोरी,पुलिस जुटी जांच में

दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा किया विरोध प्रदर्शन

बाल लैंगिक शोषण रोकने को लेकर शिक्षकों को दिया जा रहा प्रशिक्षण, 140 प्रतिभागी हुए शामिल

अक्षय तृतीया पर होंगा राजपूत समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन

सूचना

प्रशिक्षण : सक्षम जीवन कौशल शिक्षक प्रशिक्षण का आयोजन 92 शिक्षकों ने  भाग लेकर शिक्षण के विभिन्न तरीकों को सीखा

Bakhtavar Express

Tue, Jul 29, 2025



सरदारपुर। स्थानीय आजीविका भवन मे सक्षम जीवन कौशल शिक्षक प्रशिक्षण का आयोजन हुआ जिसमे  92 शिक्षकों ने भाग लिया। बीआरसी बी एस भंवर  द्वारा सरस्वती पूजन कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई मास्टर ट्रेनर्स हरीश मारू, राहुल पंवार और अमिता चौहान ने जीवन कौशल शिक्षा के महत्व और प्रशिक्षण के उद्देश्य पर चर्चा की, जिसका उद्देश्य शिक्षकों को सक्षम कार्यक्रम की मूल अवधारणाओं, माड्यूल संरचना और इसके प्रभावी क्रियान्वयन हेतु सशक्त करना था। प्रशिक्षण में वर्ष 1 और 2 जीवन कौशल मॉड्यूल पर चर्चा की गई, जिसमें मास्टर ट्रेनर्स द्वारा डेमो सत्र आयोजित कर वास्तविक शिक्षण विधियों का प्रदर्शन किया गया। जेंडर ट्रांसफॉर्मेटिव दृष्टिकोण पर विचार-विमर्श किया गया और इसे शिक्षण में एकीकृत करने के तरीकों पर चर्चा की गई। सक्षम कंपोनेंट्स पर चर्चा की गई, जिसमें मेरी सीख दीवार, स्टडी कार्नर, वाल पेंटिंग, बीएमएस, चाइल्ड कैबिनेट और एसएमसी की भूमिकाओं और उत्तरदायित्वों पर चर्चा की गई। सेशन रिपोर्टिंग और एलएमएस प्रणाली पर जानकारी साझा की गई और एमआईएस प्लेटफार्म के उपयोग पर विस्तृत मार्गदर्शन प्रदान किया गया। चाइल्ड प्रोटक्शन एंड सेफगार्डिंग पर विशेष चर्चा की गई, जिसमें बच्चों की सुरक्षा, बाल संरक्षण नीतियों और शिक्षक की जिम्मेदारियों पर चर्चा की गई। ’प्रशिक्षण की सफलता में मास्टर ट्रेनर्स और सक्षम जिला कार्यक्रम प्रबंधक  शहजाद पठान और ब्लाक मैनेजर पप्पू भाटिया का विशेष सहयोग रहा ।  

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें