ब्रेकिंग

रजत जयंती के रूप में कल पाना में मनाएँगे,जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक व मीडिया कर्मी देंगे श्रद्धांजलि

पिछले वर्ष की तुलना मे काली कराई बांध मे अधिक संग्रहित हुआ जल,माही मुख्य बांध पिछड़ा

सार्वजनिक चौराहों पर पहुंची पुलिस, सायबर ठगी से बचने के बताए तरीके

मां गायत्री शक्तिपीठ पर 500 पौधे रोपे जाने का संकल्प लिया ,गायत्री शक्तिपीठ परिवार द्वारा जनसहयोग से 150 पौधारोपण किया

शहीद राठौर की 25 वी पुण्यतिथि जिले के विद्यालयों में मनाने के लिए कलेक्टर को दिया स्मरण पत्र

सूचना

मानसून की धीमी रफ्तार........ : पिछले वर्ष की तुलना मे काली कराई बांध मे अधिक संग्रहित हुआ जल,माही मुख्य बांध पिछड़ा

Bakhtavar Express

Wed, Jul 8, 2026

सरदारपुर। प्रदेश मे इस वर्ष सत्र मे मानसून का प्रवेश काफी देर से हुआ है। जिले मे मानसून के आगमन को एक सप्ताह से अधिक का समय हो चुका है लेकिन तेज बारिश की दरकरार अभी भी महसुस की जा रही है। नदी नाले उफान पर भले ही नही आये हो लेकिन सरदारपुर और बदनावर तहसील मे हजारो हेक्टर भू भाग पर सिंचाई सुविधा मुहैया करवाने वाले माही परियोजना के उपबांध काली कराई मे पिछले वर्ष की तुलना मे बांध का जलस्तर जरूर बढा हुआ है।

जल संसाधन विभाग झाबुआ के कार्यपालन यंत्री विपिन पाटीदार ने चर्चा के दौरान बताया की माही परियोजना के मुख्य बांध एवं उप मुख्य बांध मे इस वर्षा सत्र मे जलस्तर मे बढ़ोतरी होने लग चुकी है। पिछले वर्ष की तुलना मे जरूर काली कराई बांध का जलस्तर बढा है लेकिन मुख्य बांध का जलस्तर पिछले वर्ष की तुलना मे कम है। श्री पाटीदार ने बताया की यह तो बारिश का शुरुआती दौर है जैसे जैसे मानसुन रफतार पकडेगा दोनो बांधो के जलस्तर मे बढ़ोतरी दर्ज होने लगेगी।

माही मुख्य बांध के जलस्तर की बात करे तो यह पिछले वर्ष की तुलना मे काफी कम भराया है। पिछले वर्ष 8 जुलाई को बांध का जलस्तर 443.95 मीटर था यानी बांध 18.96 प्रतिशत भरा जा चुका था। वही इस वर्ष 8 जुलाई को बांध का जलस्तर 442.25 मीटर है। इस सत्र मे बांध 7.55 मीटर तक ही भर पाया है। यानी पिछले वर्ष की तुलना मे बांध मे 1.70 मीटर जल बढोतरी कम हुए है। बांध का पुर्ण जलग्रहण स्तर 451.50 मीटर है। बांध स्थल पर इस वर्षा सत्र मे 141 मिमी यानी 5.64 इंच बारिश दर्ज की गई है।

उप मुख्य बांध कालीकराई की बात करें तो यहा पर राहत भरी खबर किसानों के लिए है पिछले वर्ष की तुलना मे बांध का जलस्तर मे बढ़ोतरी हुए है। माही परियोजना के एसडीओ एचएल डावर ने बताया की 8 जुलाई 2025 की अवधि मे बांध का जलस्तर 468 मीटर था वही बांध 5.72 प्रतिशत भराया जा चुका था। बांध स्थल पर 193 मिमी बारिश दर्ज की गई थी। लेकिन इस सत्र मे बांध के ऊपरी क्षेत्र मे तेज बारिश के चलते बांध का जलस्तर 468.70 मीटर है जो की पिछली साल की तुलना मे 0.70 मीटर अधिक है। बांध इस वर्ष 10.61 प्रतिशत भरा जा चुका है। जो की पिछले साल की तुलना मे 50 प्रतिशत अधिक है। वही बांध स्थल पर इस वर्ष बारिश जरूर कम हुए है। बांध स्थल पर इस वर्श 187 मिमी बारिश दर्ज की गई है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें