ब्रेकिंग

राणा प्रताप विरले होते है, झुकते कभी नहीं है,तीर, तमंचो, तलवारो से, रूकते कभी नहीं है - कवि डॉ संदीप शर्मा

प्रोजेक्ट जीवन सेतु के तहत ISDRR ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमझेरा को भेंट किए चिकित्सा उपकरण

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सरदारपुर ने सौंपा ज्ञापन

लोड सेटिंग के नाम पर लगातार घंटो तक हो रही बिजली कटोती, कांग्रेस ने धरना देकर सौंपा ज्ञापन

माँ अमका झमका को अर्पण की 51 मीटर की चुनरी,पूरे रास्ते गरबा करते चले भक्त

सूचना

CM vijit : जन्माष्टमी मनाने अमझेरा आएंगे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष ने लिया तैयारियों का जायजा

Bakhtavar Express

Fri, Aug 15, 2025

अभिजीत पंडित@ अमझेरा । प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कल शनिवार को जन्माष्टमी का पर्व मनाने के लिए ग्राम अमझेरा के प्रसिद्ध अतिप्राचीन श्री कृष्ण रुक्मणि हरण स्थल अमका झमका मंदिर पहुचेंगे। यहां मुख्यमंत्री विभिन्न आयोजनों में शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर शुक्रवार भाजपा जिलाध्यक्ष नीलेश भारती अमझेरा पहुंचे। यहां उन्होंने अमका झमका मंदिर व राज राजेश्वर महादेव मंदिर में तैयारियां का जायजा लिया। साथ ही मंदिर के समीप मनावर रोड़ पर बन रहे पक्के हेलीपेड निर्माण कार्य का निरीक्षण कर बख्तावर सिह जी के महल परिसर पहुंचकर अश्वरोही प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। साथ ही जिलाध्यक्ष ने भाजपा नेताओं की बैठक लेकर तैयारियां को लेकर विशेष निर्देश दिए। इस दौरान भाजपा के मंडल अध्यक्ष विजय दीक्षित, नीलांबर शर्मा, रवि पाठक, भगवानदास खंडेलवाल, पूर्व जिला पंचायत सदस्य कमल यादव, जनपद सदस्य प्रतिनिधि शुभम दीक्षित सहित अन्य उपस्थित रहें।

आपको बता दे कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार दोपहर बाद अमझेरा पहुँचेंगे। यहां वे अमका झमका माता के दर्शन-पूजन कर मटकी फोड़ कार्यक्रम में शामिल होंगे। जिसके बाद में 1857 की क्रांति के महानायक बख्तावरसिह जी के महल भी जाएंगे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें