ब्रेकिंग

राणा प्रताप विरले होते है, झुकते कभी नहीं है,तीर, तमंचो, तलवारो से, रूकते कभी नहीं है - कवि डॉ संदीप शर्मा

प्रोजेक्ट जीवन सेतु के तहत ISDRR ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमझेरा को भेंट किए चिकित्सा उपकरण

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सरदारपुर ने सौंपा ज्ञापन

लोड सेटिंग के नाम पर लगातार घंटो तक हो रही बिजली कटोती, कांग्रेस ने धरना देकर सौंपा ज्ञापन

माँ अमका झमका को अर्पण की 51 मीटर की चुनरी,पूरे रास्ते गरबा करते चले भक्त

सूचना

गोवर्धन पर्व : श्री गोपाल गोशाला राजोद-साजोद में गोवर्धन पर्व मनाया,गौमाता की पुजा अर्चना कर परिक्रमा की

Bakhtavar Express

Wed, Oct 22, 2025

राजोद। बुधवार को श्री गोपाल गोशाला राजोद-साजोद पर में शासन के आदेशानुसार के परिपालन में गोवर्धन पर्व जनभावनाओ के पर्व धार्मिक मानन्यताओं के अनुरूप मनाया गया। गोशाला परिसर में हुए आयोजन मे गोवर्धन पुजा (पडवा), गौमाता की पुजा अर्चना कर परिक्रमा की। मुख्य अतिथि जितेंद्र गामड सरपंच व गोपाल मुनिया सरपंच साजोद के आतिथ्य में हुई विशेष अतिथि जगदीश शर्मा उपसरपंच, डाँ. वीके बामनिया पशुचिकित्सक थे।

अतिथियों का स्वागत गोशाला समीति अध्यक्ष गोवर्धन बग्गड, शंकर लाल मदारिया ,किशन नायमा ने किया।डाँ. पीएल पोपंडिया ने गौमाता व गोवर्धन पुजन के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला व अधिक से अधिक गौमाता पालन पर जोर दिया।इस गौशाला मे कार्यरत गो सेवकों का सम्मान किया गया गो उत्पादों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर गोवर्धन पटेल, नाथूराम कावल्या,पंजी धनोलिया,राधेश्याम धाकड, परमानंद बग्गड, सीताराम धनोलिया,अर्जुन मदारिया,केशुराम पटेल,मोहन पिपलिया, शंभु पटेल,गोकुल मदारिया सहित बडी संख्या में गौभक्त मोजुद थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें