ब्रेकिंग

श्रीकृष्‍ण पर्वअमझेरा में गूंजेगी श्रीकृष्ण की बांसुरी - लीला, लोक और भक्ति से सजेंगी दो सांझ

ग्रामीण LPG वितरक यूनियन ने कलेक्टर एवं जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

कल अमझेरा आएंगे राधे-राधे बाबा कथा स्थल को लेकर लेंगे बैठक

ग्राम सेमलखेड़ी के युवाओं ने विधायक को सौंपा आवेदन,पानी टैंकर एवं पक्की सड़क की मांग को लेकर रखी समस्या

तेजाजी दशमी पर शासकीय अवकाश घोषित करे राज्य सरकार

सूचना

सरदारपुर : नगर परिषद में संकल्प से समाधान अभियान अंतर्गत शिविर का आयोजन कर,प्राप्त आवेदनों का किया निराकरण

Bakhtavar Express

Wed, Feb 18, 2026

सरदारपुर। शासन द्वारा विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ हितग्राहियों तक पहुचाने हेतु संकल्प से समाधान अभियान दिनांक 12 जनवरी 2026 से 31 मार्च 2026 तक चलाये जाने के निर्देश प्राप्त हुए। जिसके अन्तर्गत नगर परिषद सरदारपुर द्वारा माननीय अनुविभागीय अधिकारी राजस्व क्षैत्र सरदारपुर द्वारा जारी आदेशानुसार निकाय के वार्डो मे भ्रमण कर शासन की जन कल्याणकारी योजनाओं अन्तर्गत हितग्राहियों से आवेदन प्राप्त किये। बुधवार को नगर परिषद सरदारपुर के सभाकक्ष मे शिविर का आयोजन कर प्राप्त आवेदनों का निराकरण करते हुई 45 हितग्राहियों को शासन की जन कल्याणकारी योजनाओं की स्वीकृति प्रदान की गई। जिसमें से सामाजिक न्याय विभाग की योजना अन्तर्गत इंदिरा गांधी वृद्धावस्था पेंशन के 03 हितग्राहियों,निशक्तः पेंशन का 01 एवं लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग अन्तर्गत आयुष्मान के 32 हितग्राहियों को , प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना अन्तर्गत 09 हितग्राहियों स्वीकृति प्रदान की गई। निकाय द्वारा दिनांक 31 मार्च 2026 तक शिविरों का आयोजन कर हितग्राहियों के आवेदन प्राप्त कर जन कल्यणकारी योजनाओं का लाभ प्रदाय करवाया जावेगा। शिविर मे मुख्य नगरपालिका अधिकारी एवं अन्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारीगण भी उपस्थित थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें