ब्रेकिंग

प्रोग्रेसिव पैंशनर एसोशिएशन संघ की बैठक का हुआ आयोजन , कई अहम मुद्दों पर हुए चर्चा

नपं सरदारपुर में शानदार भजनों पर हुआ संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन

प्रोगेसिव पेंशनर्स संघ की तहसील स्तरीय बैठक नरसिंह देवला में कल ,लंबित मांगो पर होंगी चर्चा

अमझर में मलेरिया मास सर्विलेंस कैंप का हुआ आयोजन,मलेरिया रेपिड डायग्नोस्टिक टेस्ट किट से की जांच

जिला सत्र न्यायाधीश यादव ने गायत्री शक्तिपीठ नवग्रह वाटिका पर पौधारोपण किया

सूचना

अमझेरा : ब्राह्मण समाज ने फूलो से होली खेलकर फ़ाग महोत्सव मनाया,सुदर्शन पारीक का किया सम्मान

Bakhtavar Express

Thu, Mar 5, 2026

अमझेरा। सर्व ब्राह्मण समाज के द्वारा फ़ाग उत्सव मनाया गया। नृसिह मार्ग स्थित सर्व ब्राह्मण समाज की धर्मशाला में आयोजन हुआ। कार्यक्रम की शुरूआत सर्व ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष मनोहर दीक्षित, सुदर्शन पारीक ने मन्त्रोच्चारण से भगवान परशुराम जी का पूजन कर दिप प्रज्वलित किया गया। कार्यक्रम में अखिल भारतीय प्रतियोगिता सँस्कृत भाषण प्रतियोगिता में रजत पदक प्राप्त करने वाले सुदर्शन मनीष पारीक का प्रशस्ति पत्र एवं शाल श्री फल देकर समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियो सत्यनारायण दीक्षित, केशवानन्द शर्मा, सूर्यप्रकाश शास्त्री, मुकेश पंडित, प्रहलाद पारीक एवं महिला मंडल की अध्यक्ष रेखा शर्मा, एडवोकेट पार्वती तिवारी, राधा पारीक, लीना पंडित सम्मान किया। प्रशस्ति पत्र का वाचन अभिजीत पंडित ने किया। सम्मान होने के बाद सुर्दशन पारीक ने सम्बोधित कर सँस्कृत के महत्व को बताया एवं समाज के युवाओं से आव्हान किया कि सँस्कृत को समझे भविष्य में सँस्कृत की पाठशाला भी नगर में प्रारम्भ करने की बात कही गई। जिसके बाद अध्यक्ष मनोहर दीक्षित ने अपने छः माह के कार्यकाल में हुए कार्यो एवं आय व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन एडवोकेट अमित तिवारी ने किया इस दौरान समाज के शिव शंकर टेमले, नीलाम्बर शर्मा, अरुण पंडित, विजय दीक्षित, जगदीश दीक्षित, आशुतोष पंडित, सुमित पंडित, कमलेश दवे आदि अन्य मौजूद थे।

फूलो से खेली होली

सर्व ब्राह्मण समाज के द्वारा होली मिलन समारोह में फूलो से होली खेली भजन गायक गोपाल पारीक, अजय शर्मा ने एक से बढ़कर एक भजनों एवं होली के गीतों की प्रस्तुति दी जिनपर समाज की महिलाओं एवं युवाओ ने नृत्य कर फूलो से होली खेली गई।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें