ब्रेकिंग

जहां तक आपका नाता है ये पुण्य वंहा तक जाएगा, कथा में बैठा व्यक्ति श्रोता व भक्त बन जाता है - कमलकिशोर जी नागर

पगड़ी रस्म के दौरान दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश ,गौशाला,मंदिर और अस्पताल में दिया दान

शत प्रतिशत परिणाम के साथ रॉयल एकेडमी की गरिमा जैजगाया धार जिले की प्रावीण्य सूचि में

बेहतर सुविधाएं श्रेष्ठ विद्यार्थी के निर्माण मे सहायक होगी :- बिड़ला ग्रुप

भगवान के घर निर्दोष जाना लेकिन दोषी होकर मत जाना- कमलकिशोर नागर

सूचना

धार : हर हर गाय,घर-घर गाय के संकल्प के साथ भाजपा किसान मोर्चा ने किया गो पूजन एवं कार्यक्रम में मन की बात को सुना

Bakhtavar Express

Mon, Dec 29, 2025

हर हर गाय,घर-घर गाय के संकल्प के साथ भाजपा किसान मोर्चा ने किया गो पूजन एवं कार्यक्रम में मन की बात को सुना

धार। हर हर गाय,घर-घर गाय के संकल्प के साथ भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह राजपूत द्वारा संचालित गौशाला दर्शन यात्रा का विशेष पड़ाव श्री गणेश बड़केश्वर महादेव मंदिर गौशाला धाम प्रांगण भोपावर सरदारपुर मे रहा जहां किसान मोर्चा धार जिला अध्यक्ष बृजेंद्र सिंह चौहान के नेतृत्व में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहां पहुंचकर श्री राजपूत ने श्रद्धा भाव से गो पूजन किया तथा गौरज प्राप्त कर समाज में गौ सेवा और संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश सरकार द्वारा गौ सांभर और पशुपालन से जुड़ी योजनाओं की जानकारी भी उपस्थित लोगों को दी। गौशाला परिसर में उपस्थित को भक्तों ने सेवा गतिविधियां व स्वच्छता अभियान में भी सहभागिता की एवं गौ माता को गुड प्रसादी खिलाई गई।तत्पश्चात भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा द्वारा टिफ़िन पार्टी के साथ बूथ क्रमांक 229 ,230 एवं 231 पर मन की बात कार्यक्रम सुना गया प्रारंभ में स्वागत भाषण किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष बृजेंद्र सिंह चौहान ने दिया।कार्यक्रम में किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री दिलीप पटोदिया,भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व संभागीय सह मीडिया प्रभारी ज्ञानेंद्र त्रिपाठी, पूर्व विधायक वेल सिंह भूरिया,किसान मोर्चा के महामंत्री रतन लाल पाटीदार व विष्णु चौधरी, उपाध्यक्ष राजेश वर्मा व विकाश शर्मा, जिला मंत्री अनिरुद्ध सिँह ठाकुर, शांतिलाल शर्मा, बलराम मकवाना, जीवन चौधरी, ओंकार जाट सरदारपुर मण्डल अध्यक्ष, भाजपा जिला उपाध्यक्ष रोमा धर्मेन्द्र मंडलोई, जिला मंत्री कमल यादव, वरिष्ठ नेता राजेंद्र गर्ग, नवीन बानिया ,धर्मेन्द्र मंडलोई, जिला पंचायत सदस्य सुनील गामड़ व गायत्री राजपुरोहित, विजय पाटीदार मण्डल अध्यक्ष किसान मोर्चा, राहुल राजपूत राजगढ़ मण्डल अध्यक्ष किसान मोर्चा, झमक चौधरी बरमंडल मण्डल अध्यक्ष, प्रेम नारायण पाटीदार सरदारपुर किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष,मांगीलाल कुल्हारा अमझेरा मण्डल अध्यक्ष मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन मंडल अध्यक्ष ओंकार लाल जाट ने किया एवं आभार जिला उपाध्यक्ष रोमा मंडलोई ने माना। उक्त जानकारी किसान मोर्चा जिला मीडिया प्रभारी रितेश अग्निहोत्री ने दी।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें