ब्रेकिंग

श्रीकृष्‍ण पर्वअमझेरा में गूंजेगी श्रीकृष्ण की बांसुरी - लीला, लोक और भक्ति से सजेंगी दो सांझ

ग्रामीण LPG वितरक यूनियन ने कलेक्टर एवं जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

कल अमझेरा आएंगे राधे-राधे बाबा कथा स्थल को लेकर लेंगे बैठक

ग्राम सेमलखेड़ी के युवाओं ने विधायक को सौंपा आवेदन,पानी टैंकर एवं पक्की सड़क की मांग को लेकर रखी समस्या

तेजाजी दशमी पर शासकीय अवकाश घोषित करे राज्य सरकार

सूचना

अमझेरा : 21 लाख की लागत के विभिन्न कार्यो का भूमिपूजन सम्पन्न,जनपद निधि से होंगे कार्य

Bakhtavar Express

Wed, May 13, 2026

अमझेरा। नगर के विभिन्न वार्डो में जनपद निधि से विभिन्न निर्माण कार्य स्वीकृत हुए है जिनका बुधवार को भूमिपूजन सम्पन्न हुआ। जनपद सदस्य प्रतिनिधि शुभम दीक्षित ने बताया कि तेजाजी मन्दिर एवं नयापुरा में 2.50 लाख की लागत से दो पानी की टँकी निर्माण तथा वार्ड क्रमांक 13 में 10 लाख रुपए की लागत से मांगलिक भवन निर्माण, वार्ड क्रमांक 9 में 6लाख रुपए की लागत से नाली निर्माण कार्य कुल 21 लाख रुपये के निर्माण कार्य जनपद पंचायत के 15 वे वित्त से स्वीकृत हुए है।

बुधवार दोपहर में सभी स्थानों पर अलग अलग भूमिपूजन कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य गायत्री पुरोहित, सरपंच मनुबाई मकवाना, जनपद सदस्य नेहा दीक्षित, उपसरपंच अर्जुन मोहनिया, मण्डल अध्यक्ष विजय दीक्षित, पंच धीरेंद्र रघुवंशी, शौकत बाबा, रघुनाथ यादव, अशोक कुशवाह, हेमन्त शर्मा, सोनू रघुवंशी ,पंचायत सचिव गोपाल कुमावत आदि अन्य उपस्थित थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें