ब्रेकिंग

प्रोग्रेसिव पैंशनर एसोशिएशन संघ की बैठक का हुआ आयोजन , कई अहम मुद्दों पर हुए चर्चा

नपं सरदारपुर में शानदार भजनों पर हुआ संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन

प्रोगेसिव पेंशनर्स संघ की तहसील स्तरीय बैठक नरसिंह देवला में कल ,लंबित मांगो पर होंगी चर्चा

अमझर में मलेरिया मास सर्विलेंस कैंप का हुआ आयोजन,मलेरिया रेपिड डायग्नोस्टिक टेस्ट किट से की जांच

जिला सत्र न्यायाधीश यादव ने गायत्री शक्तिपीठ नवग्रह वाटिका पर पौधारोपण किया

सूचना

कार्यशाला : भारतीय जनता पार्टी अमझेरा दसाई मंडल कार्यशाला सम्पन्न

Bakhtavar Express

Sun, Sep 14, 2025

अमझेरा। भारतीय जनता पार्टी अमझेरा दसाई मंडल की कार्यशाला ग्राम बालोदा के खोदरा हनुमान मंदिर परिसर मे सम्पन्न हुई। कार्यशाला की शुरुआत पितृ पुरुष पंडित दीनदयाल जी उपाध्याय, डॉ श्यामा प्रसाद जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रजवलित कर की गई।

कार्यशाला मे मुख्य वक्ता अनिल जेन बाबा, पूर्व विधायक वेलसीह भूरिया, रवि पाठक, भगवानदास खंडेलवाल, जिला पंचायत सदस्य गायत्री पुरोहित, सुनील गामड, जिला मंत्री एडवोकेट मुकेश केवल जी, जीतेन्द्र रघुवंशी,जनपद सदस्य धुलजी रेवाटिया, दिनेश पटेल, राम प्रसाद मावी आदि मंच पर उपस्थित थे। सुरेश पाटीदार दसाई के द्वारा संघ गीत लिया गया। स्वागत भाषण अमझेरा दसाई मंडल अध्यक्ष विजय दीक्षित ने दिया। कार्यक्रम मे अतिथियों द्वारा सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत 17 सितंबर से 2 ओक्टुबर तक विभिन्न कार्यक्रमों को बूथ स्तर पर आयोजित करने के निर्देश दिए गए। कार्यक्रम का संचालन अभिजीत पंडित एवं आभार प्रदर्शन सुरेश पाटीदार द्वारा व्यक्त किया गया। कार्यशाला के पश्चात सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ कर सहभोज किया गया। इस दौरान जनपद सदस्य प्रतिनिधि शुभम दीक्षित, गोपाल वैष्णव, मांगीलाल कुल्हारा, रवि मुकाती आदि अन्य के द्वारा स्वागत किया गया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें