ब्रेकिंग

पेड़ पानी को सीधे धरती में उतारने का कार्य करती हैं- प्रभारी मंत्री विजयवर्गीय

नाना देवी मंदिर में लाखों के आभूषण चोरी,पुलिस जुटी जांच में

दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा किया विरोध प्रदर्शन

बाल लैंगिक शोषण रोकने को लेकर शिक्षकों को दिया जा रहा प्रशिक्षण, 140 प्रतिभागी हुए शामिल

अक्षय तृतीया पर होंगा राजपूत समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन

सूचना

गुरुभक्तो ने पादपूजन किया, विधायक ग्रेवाल ने किया सम्मान : भागवत का बार बार रसपान जीवात्मा को परमात्मा के निकट ले जाता है - राधे-राधे बाबा

Bakhtavar Express

Fri, Jul 18, 2025

सरदारपुर। भागवत का बार बार रसपान जीवात्मा को परमात्मा के निकट ले जाता है। सत्संग हमारी सुसुप्त चेतना को जाग्रत करना है, और सद्गुरु हमारे भीतर ज्ञान और भक्ति को प्रवाहित करते हुए आत्म साक्षात्कार के मार्ग पर आगे बढने की प्रेरणा परस्फुलित कर उसे जीवन जीने की वास्तविकता के सन्निकट पहुंचाता है। उक्त उदगार गुरुवार को नगर के कम्युनिटी हाल में श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्टी निर्मोही अखाड़ा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सद्गुरु संत राधे-राधे बाबा ने कही। उन्होंने कहा कि प्रत्येक जीव अपने भाग्य को लेकर जन्म लेता है, संतो के सत्संग से उसे अपने सत्व का आत्मबोध होता है। और जब तक हमारे मन मे लालसा महत्वकांक्षा नही होगी, हम अपने जीवन को उत्कृष्टता की और नहीं बढा सकते, ऐसे में हमें इसके लिए निरंतर प्रयासरत रहना चाहिए। गुरु भक्तो को आगे बताया कि संसार एक माया है, जीव जीवन पर्याप्त मोह की आशक्ति में बंधा घर के वैभव में में ही सुख की अनुभूति करता है,किन्तु इस माया मोह में सच्चे सुख प्राप्ति सद्गुरु के बताए मार्ग से भटक जाता है, और वह दुखी हो जाता है। अमृत ज्ञान प्रवचन के पहले गुरुदेव बाबा का चरण पूजन गायत्री राजेंद्र ग्रेवाल, विमला तिवारी, हंसा शर्मा नपं अध्यक्ष मीनाक्षी अर्पित ग्रेवाल सीता शर्मा, द्वारा किया गया। विधायक प्रताप ग्रेवाल, गायत्री शक्तिपीठ ट्रस्टी अध्यक्ष बीजे उपाध्याय, पूर्व अध्यक्ष अशोक तिवारी, प्रशान्त शर्मा, शैतानसिंह चौहान, आनंदीलाल तिवारी, हरिओम द्विवेदी, रणछोड़ मेंढा, प्रवीण शर्मा सहित हरिओम मंडल, भागवत सत्संग समिति, झीणेश्वर महादेव समिति और मुस्लिम समाजजनो से अंजुमन इस्लाम कमेटी के सदर सरवर खांन, रफीक खांन आदि गुरु भक्तो द्वारा स्वागत सम्मान किया गया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें