ब्रेकिंग

प्रोग्रेसिव पैंशनर एसोशिएशन संघ की बैठक का हुआ आयोजन , कई अहम मुद्दों पर हुए चर्चा

नपं सरदारपुर में शानदार भजनों पर हुआ संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन

प्रोगेसिव पेंशनर्स संघ की तहसील स्तरीय बैठक नरसिंह देवला में कल ,लंबित मांगो पर होंगी चर्चा

अमझर में मलेरिया मास सर्विलेंस कैंप का हुआ आयोजन,मलेरिया रेपिड डायग्नोस्टिक टेस्ट किट से की जांच

जिला सत्र न्यायाधीश यादव ने गायत्री शक्तिपीठ नवग्रह वाटिका पर पौधारोपण किया

सूचना

विशाल कलश यात्रा के साथ भागवत कथा प्रारंभ : भागवत भजन से मुक्ति मिलती है - प.केशव चतुर्वेदी

Bakhtavar Express

Tue, Sep 9, 2025

चिराखान । भागवत भजन से मानव को मोक्ष मिलता है।मनुष्य के जीवन मे आनंद देने वाला अवतार भगवान श्री कृष्ण का अवतार है कृष्ण का नाम ही आनंद देने वाला होता है।कथा का श्रवण हर कोई नही कर सकता है जिसके ऊपर कथा का प्रभाव होता है एवं भगवान की कृपा होती है वही कथा का रसपान कर सकते है।भागवत कथा सुनने से पापो का नाश होता है।मनुष्य को जीवन मे चिंता नही करना चाहिए क्यो कि चिंता जब तक चिता नही बना देती है तब तक मनुष्य का पिछा नही छोड़ती है उक्त विचार पदमपुरा में चल रहे पितृ मोक्ष सप्तदिवसीय भागवत कथा के प्रथम दिन आचार्य प. केशव जी चतुर्वेदी ने कहे। आपने आगे बताया कि पितृ मोक्ष सप्ताह के आयोजन से आपकी सात पीढ़ी के पूर्वजों को मोक्ष प्राप्त होता है। भागवत कथा प्रारंभ होने के पहले गांव में कलश यात्रा निकाली गई जिसमें सैकड़ों भक्तों ने भाग लिया। कलश यात्रा के बाद आयोजक परिवार के पितरों का पूजन किया गया।

कथा के लाभार्थी मोतीलाल तिलायचा , जगदीश तिलायचा, कैलाश तिलायचा, मुन्नालाल तिलायचा , परमानंद तिलायचा सहित सम्पूर्ण तिलायचा परिवार रहे। आचार्य प.केशव चतुर्वेदी जी ने बताया कि 15 सितंबर तक चलने वाली भागवत कथा प्रातः 12 से 3 बजे तक चलेगी। समिती ने क्षेत्र के नागरिकों से अपील की है कि प्रतिदिन अधिक से अधिक धर्मालु शामिल होकर धर्म लाभ लेने की अपील की।इसमें बड़वानी के रमेश पटेल, लाबरिया के प्रकाश दांतलेचा, बरमंडल के कैलाश गोयल,दसई के नंदराम मारु एवं टांडाखेड़ा कांतिलाल टांक सहित अनेक बाहर से पधारे धर्मालुओं का स्वागत किया गया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें