ब्रेकिंग

अमरनाथ वैष्णोदेवी की यात्रा करके सकुशल लौटे 20 तीर्थयात्री ,सरदारपुर आगमन पर स्वागत किया

धाकड दर्शन यात्रा का धारसीखेडा, झींझोटा, राजोद मे जोरदार स्वागत किया

छावनेश्र्वर महादेव का भक्तों ने किया जलाभिषेक ,श्रावण मास में प्रत्येक सोमवार को भजन संध्या का होगा आयोजन

मां गायत्री महिला मंडल का कलश पूजन घर-घर जारी

सब जेल सरदारपुर की 'एक बंदी–एक पेड़' पहल बनी मिसाल , जिले की अन्य जेलों में भी शुरू होगा अभियान एवं सीड्स बॉल पहल

सूचना

: बरमंडल फिर हुआ धर्ममय,जैन आराधना भवन पर धर्मनाथ भगवान की प्रतिमा की हुई चलित प्रतिष्ठा,अचंलो से श्रीसंघ के सदस्यो ने की आयोजन मे सहभागीता  

Admin

Thu, Sep 7, 2023

बरमंडल। बरमंडल की धर्मधरा पर गुरूवार का दिन ऐतीहासीक रहा । पडुनी मैदान स्थित जैन समाज के आराधना भवन पर शुभ मुहर्त मे धर्मनाथ भगवान की प्रतिमा की चलित प्रतिष्ठा की गई। जैन श्री संघ बिडवाल,कडौदकला,दसाई,लाबरिया,राजोद,बोडिया,राजगढ,जौलाना,करही,झाबुआ के सदस्यो की उपस्थिती मे सुबह 10.30 बजे  बस स्टैड से गाजे बाजे के साथ वरघोडा निकाला गया।

https://youtu.be/huKCHlkdJ7I

बरघोडे मे सबसे आगे घोडे पर धर्मधवजा लिये हुये बालक सवार थे। वही जैन समाज के साथ अन्य समाजजनो ने भी वरघोडे मे शामिल होकर पुरा माहोल धर्ममय बना दिया। पुरे रास्ते भर गरबे एंव धार्मिक गीतो पर युवक ,युवतिया एंव समाजजन नाचते गाते चल रहे थे। वही बग्गी मे धर्मनाथ भगवान की प्रतिमा के साथ प्रतिष्ठा के लाभार्थी परिवार के प्रकाश जैन अपनी धर्मपत्नि के साथ सवार थे।

ग्राम मे समाजजनो एंव ग्रामीणो ने भगवान की गवली की। वरघोडा पुरे ग्राम का भ्रमण कर आराधना भवन पहुॅचा जहा पर विधीकारक त्रिलोकचंद्र जैन पारा वाले ने भगवान की प्रतिमा की प्रतिष्ठा करवाई। स्वामी वात्सलय का आयोजन भी हुआ।

इस अवसर पर जयप्रकाश बाफना,सुरेशचंद्र जैन,अशोक कुमार बाफना,दिलीप जैन,दिनेश जैन,अरविंद जैैन,बसंतीलाल जैन,दिपक जैन,पंकज कुमार जैन ,आशीष कुमार जैन,कमल जैन,सुरेशचंद्र कटारिया,राकेश बाफना,पारसमल लोढा सहित बडी संख्या मे विभीन्न स्थानो से आये श्रीसंघ के सदस्य उपस्थित थे। 

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें