ब्रेकिंग

पगड़ी रस्म के दौरान दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश ,गौशाला,मंदिर और अस्पताल में दिया दान

शत प्रतिशत परिणाम के साथ रॉयल एकेडमी की गरिमा जैजगाया धार जिले की प्रावीण्य सूचि में

बेहतर सुविधाएं श्रेष्ठ विद्यार्थी के निर्माण मे सहायक होगी :- बिड़ला ग्रुप

भगवान के घर निर्दोष जाना लेकिन दोषी होकर मत जाना- कमलकिशोर नागर

फर्जी जाति प्रमाण पत्र मामले में परिवाद खारिज, अदालत ने नहीं पाया प्रथम दृष्टया आधार

सूचना

महादंगल : बाबूजी महादंगल का विराट आयोजन किया,100 से अधिक पहलवानों ने दंगल में अपने दाव-पेच दिखाए

Bakhtavar Express

Tue, Feb 3, 2026

नागदा (धार)। अपार जनसमूह के बीच सोमवार रात्री महावीर नगर, बस स्टेण्ड नागदा पर बाबूजी महादंगल का विराट आयोजन किया गया। जिसमे मध्यप्रदेश के साथ ही राजस्थान, हरियाणा, पंजाब व दिल्ली के कई नामी पहलवानों ने लाल मिट्टी में अपनी कला का अद्भुत प्रदर्शन कुश्ती प्रेमियों के बीच किया। छः घंटे से अधिक समय तक चले बाबूजी महादंगल की शुरूआत पं. रामचन्द्रदासजी वैष्णव बामन्दा के करकमलों से भगवान हनुमान जी के चित्र का पूजन कर हुई। अत्याधुनिक संसाधनों से बने सुसज्जित स्टेडियम में हजारो की संख्या में उपस्थित जनसमूह के बीच हुए कुश्ती दंगल के बीच-बीच बाबूजी राम-राम की जयघोष ने पहलवानों का उत्साह बनाए रखा। नगर में पहली बार इतना बड़ा आयोजन देखने को मिला।

पुरूष पहलवानांे के साथ-साथ कांटा दंगल में बालिका पहलवानों ने भी अपने दाव-पेच दिखाए। विधायक पुत्र संदीप शेखावत व आयोजन में शामिल कार्यकर्ताओं ने उपिस्थत जनप्रतिनिधि, गणमान्यजन, मीडियाकर्मी व दूर-दूर से दंगल में शामिल हुए वरिष्ठ पहलवानांे व उस्तादो का सम्मान किया। दंगल में शब्बीर पहलवान नागदा, शम्भु पहलवान देवास, मम्मु पहलवान, विनोद भाटी, भरत भाटी बड़नगर, अमजद पहलवान बनेड़िया, गुड्डु पहलवान देपालपुर निर्णायक थे। वहीं एरिना में सलीम पहलवान नागदा, गज्जु बागड़ी माली पहलवान उज्जैन, राजेन्द्र जाट ने अपने कुशल संचालन से पहलवानों में जोश व स्टेडियम में उत्साह बनाए रखा। बाबूजी महादंगल में प्रवीण मान पहलवान हरियाणा, मनीष कीर पहलवान देपालपुर, अरबाज पहलवान पंजाब, सचिन पहलवान दिल्ली, दगडु पहलवान नागदा व बालिका वर्ग में गुलजेबा मंसुरी पहलवान देवास, धनकँवर पहलवान कोटा राजस्थान के बड़े मुकाबले जबरदस्त रहे। जिसमें दगडु पहलवान नागदा की कुश्ती की जीत पर पूरा स्टेडियम उत्साह में नजर आया। 100 से अधिक पहलवानों ने दंगल में अपने दाव-पेच दिखाए। विधायक भंवरसिंह शेखावत ने संबोधित करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन किसी पार्टी के नहीं बल्कि यह हमारी पुरानी परम्पराओं को जीवित रखने के माध्यम है। जिससे युवा अपनी मिट्टी से जुड़कर कुश्ती जैसे लोकप्रिय खेल को बढ़ावा दे सके। इस आयोजन की मंशा यही है कि अधिक से अधिक इस खेल से सभी को जोड़ सके ताकि युवा पहलवान अपने अच्छे भविष्य को कुश्ती के माध्यम से गढ़ सके। अपार जनसमूह इसका उदाहरण है कि आज भी कुश्ती दंगल के प्रति हमारी रूचि कम नहीं हुई है। कुछ घंटो के इस आयोजन में कुश्ती दंगल की अद्भुत कला देखने को मिली। आगे भी ऐसे आयोजनो के क्रम जारी रहेंगे। युवा पहलवान मेहनत, सम्मान और खेल भावना सबसे उपर रखते हुए भारतीय अखाड़ा संस्कृति, अनुशासन और शौर्य की जीवंत मिसाल को हमेशा जीवित रखकर खेल भावना को सर्वाेपरी रखे, तभी हम ऐसी संस्कृति को सहज पायेंगे। विधायक भंवरसिंह शेखावत के साथ हरिनारायणसिंह बना बखतगढ़, कमलसिंह पटेल कानवन, लियाकत पटेल, आशीष भांकर धार सहित मंच पर उपस्थित गणमान्यजनों ने पहलवानों का दुपट्टा पहनाकर एवं शिल्ड व प्रमाण-पत्र देकर सम्मान किया। वहीं पूर्व धार व मेवाड़ केसरी शब्बीर पहलवान नागदा का नागरिक अभिनंदन अतिथियों द्वारा किया गया। वहीं विधायक शेखावत का तेजा मंदिर समिति सहित अनेक गणमान्यों ने नागरिक अभिनंदन किया। मंच संचालन सचिन पाण्डे, राजेश राठौड़ ने किया। आभार आयोजन समिति से जुड़े नितिन साँखला ने माना।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें