ब्रेकिंग

राणा प्रताप विरले होते है, झुकते कभी नहीं है,तीर, तमंचो, तलवारो से, रूकते कभी नहीं है - कवि डॉ संदीप शर्मा

प्रोजेक्ट जीवन सेतु के तहत ISDRR ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमझेरा को भेंट किए चिकित्सा उपकरण

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सरदारपुर ने सौंपा ज्ञापन

लोड सेटिंग के नाम पर लगातार घंटो तक हो रही बिजली कटोती, कांग्रेस ने धरना देकर सौंपा ज्ञापन

माँ अमका झमका को अर्पण की 51 मीटर की चुनरी,पूरे रास्ते गरबा करते चले भक्त

सूचना

Delegation met union minister : केंद्रीय मंत्री सिंधिया से मिला आशा , उषा, सहयोगी संगठन का प्रतिनिधि मंडल सौपा ज्ञापन

Bakhtavar Express

Mon, Jul 7, 2025

​


 सरदारपुर। मध्य प्रदेश की आशा कार्यकर्ता ,उषा ,आशा सहयोगी संगठन के पदाधिकारियों ने  नई दिल्ली पहुंचकर संचार भवन नई दिल्ली मे केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मिलकर अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन दिया और चर्चा की ।  प्रदेश अध्यक्ष विभा श्रीवास्तव ने बताया संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया  को बताया की मध्य प्रदेश सरकार द्वारा 29 ​जुलाई 2023 को भोपाल के लाल परेड मैदान में आशा कार्यकर्ता की महापंचायत रखी गई थी तब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान ने हजार रुपए प्रति साल बढ़ाने की घोषणा की थी वह अभी तक नहीं मिल मिला उसे शीघ्र दिलवाया जाए, आशा एवं आशा पर्यवेक्षक को सरकारी कर्मचारी मान्य किया जावे, आशा आशा पर्यवेक्षक को लैपटॉप दिलाया जावे, आशा कार्यकर्ता को 6000 की जगह 12000 दिया जावे, आशा पर्यवेक्षक को 15000 की जगह 30000 दिया जावे यह चर्चा की गई चर्चा के दौरान नई दिल्ली केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादिव्य सिंधिया ने आशा कार्यकर्ता उषा आशा सहयोगी संगठन को मांगों की निराकरण की बात करते हुए संगठन को बताया कि जल्द से जल्द ही केंद्र सरकार से कुछ अच्छा ही दिलाया जाएगा इस अवसर पर आशा उषा कार्यकर्ता संगठन की धार जिला अध्यक्ष संगीता मारू ने बताया कि शनिवार को नई दिल्ली संचार भवन पर चर्चा के दौरान प्रदेश अध्यक्ष विभा श्रीवास्तव, प्रदेश सचिव कविता सैनी ,ममता खिलची, धार ब्लॉक अध्यक्ष किरण भोंसले, धार अनीता शर्मा, बदनावर ब्लाक अध्यक्ष कौशल्या पाटीदार ,बदनावर माया चैहान ,आदि उपस्थित थे यह जानकारी संगठन के इंदौर संभागीय अध्यक्ष शंकर लाल मारू मोयाखेड़ा ने दी

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें