ब्रेकिंग

प्रोग्रेसिव पैंशनर एसोशिएशन संघ की बैठक का हुआ आयोजन , कई अहम मुद्दों पर हुए चर्चा

नपं सरदारपुर में शानदार भजनों पर हुआ संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन

प्रोगेसिव पेंशनर्स संघ की तहसील स्तरीय बैठक नरसिंह देवला में कल ,लंबित मांगो पर होंगी चर्चा

अमझर में मलेरिया मास सर्विलेंस कैंप का हुआ आयोजन,मलेरिया रेपिड डायग्नोस्टिक टेस्ट किट से की जांच

जिला सत्र न्यायाधीश यादव ने गायत्री शक्तिपीठ नवग्रह वाटिका पर पौधारोपण किया

सूचना

धार : केंद्रीय राज्यमंत्रीश्रीमती सावित्री ठाकुर के प्रयासों से धार जिले में 162 नवीन आंगनवाड़ी भवनों की स्वीकृति

Bakhtavar Express

Tue, Mar 31, 2026

वित्तीय वर्ष 2025-26 में राज्य योजना मद अंतर्गत धार संसदीय क्षेत्र में महिला एवं बाल विकास को मिलेगा नया आयाम

धार । धार लोकसभा क्षेत्र की सांसद एवं भारत सरकार में केंद्रीय राज्यमंत्री महिला एवं बाल विकास श्रीमती सावित्री ठाकुर द्वारा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास हेतु निरंतर प्रभावी विकास कार्य किए जा रहे हैं।

इसी क्रम में वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतर्गत राज्य आयोजना मद से प्राप्त स्वीकृति के तहत धार जिले में कुल 162 नवीन आंगनवाड़ी भवनों का निर्माण किया जाएगा। प्रत्येक भवन के निर्माण हेतु 11.22 लाख रुपए की लागत निर्धारित की गई है, जिसके अनुसार कुल 1,817.64 लाख रुपए की राशि इन भवनों के निर्माण पर व्यय की जाएगी। यह योजना जिले के ग्रामीण एवं दूरस्थ आदिवासी क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

धार लोकसभा क्षेत्र में विकास के प्रति निरंतर प्रतिबद्ध श्रीमती सावित्री ठाकुर के प्रयासों से मध्य प्रदेश में सर्वाधिक आंगनवाड़ी केंद्रों की स्वीकृति झाबुआ जिले के पश्चात धार जिले को प्राप्त हुई है, जो सम्पूर्ण लोकसभा क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। यह उपलब्धि जिले में महिला एवं बाल विकास के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक पहल के रूप में देखी जा रही है।

इन नवीन आंगनवाड़ी भवनों के निर्माण से बच्चों को बेहतर पोषण, प्रारंभिक शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध हो सकेंगी। साथ ही गर्भवती एवं धात्री माताओं को सुरक्षित, स्वच्छ एवं सुविधायुक्त वातावरण प्राप्त होगा। यह पहल कुपोषण उन्मूलन, बाल विकास एवं मातृ स्वास्थ्य के क्षेत्र में सकारात्मक परिवर्तन लाने में अत्यंत सहायक सिद्ध होगी।इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए श्रीमती ठाकुर ने संसदीय क्षेत्र की समस्त जनता की ओर से मध्यप्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी एवं महिला एवं बाल विकास कैबिनेट मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया के प्रति आभार व्यक्त किया है। उनके मार्गदर्शन एवं सहयोग से यह जनहितकारी योजना साकार हो पाई है। धार जिले के समग्र एवं संतुलित विकास की दिशा में यह पहल एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर सिद्ध होगी तथा आने वाले समय में जिले के सामाजिक एवं आर्थिक विकास को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में सहायक बनेगी।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें