ब्रेकिंग

प्रोजेक्ट जीवन सेतु के तहत ISDRR ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमझेरा को भेंट किए चिकित्सा उपकरण

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सरदारपुर ने सौंपा ज्ञापन

लोड सेटिंग के नाम पर लगातार घंटो तक हो रही बिजली कटोती, कांग्रेस ने धरना देकर सौंपा ज्ञापन

माँ अमका झमका को अर्पण की 51 मीटर की चुनरी,पूरे रास्ते गरबा करते चले भक्त

16 दिवसीय तर्पण अनुष्ठान में श्रद्धालुओं ने किया पितरों का स्मरण एवं तर्पण

सूचना

सुपोषण स्वास्थ्य शिविर : आंगनवाड़ी केंद्र पर सुपोषण स्वास्थ्य शिविर लगाया बच्चों की जांच कर दी समझाईश

Bakhtavar Express

Fri, Aug 8, 2025

सरदारपुर। महिला बाल विकास विभाग के अन्तर्गत पास के गांव बोला आंगनवाड़ी सेक्टर पर महिला परियोजना अधिकारी कमलसिंह निगवाल, सेक्टर सुपरवाइजर रेखा भवर, मोनिका गोस्वामी के निर्देश और मार्गदर्शन में गुरुवार को सुपोषण स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। कुपोषित बच्चों की जांच स्वास्थ्य विभाग से डाक्टर सैय्यद मरियम द्वारा की गई। बच्चों के परीक्षण बाद अभिभावकों को उनके खानपान घर परिवार और आसपास में स्वच्छता तथा बच्चों को अधिक से अधिक पौष्टिक आहार देने की समझाईश सलाह दी गई। साथ ही गर्भवती धात्री माताओं को खानपान पर विशेष ध्यान रखने स्वस्थ रहने सम्बन्धित सलाह दी गई। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता मानकुंवर राठौड़, रेखा मिश्रा ने बताया कि आंगनवाड़ी सेक्टर पर विश्व स्तनपान दिवस भी मनाया गया। कार्यक्रम में सभी कार्यकर्ता सहायिका मौजूद थी।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें