अमझेरा : आधे दिन बन्द रहा अमझेरा,हिन्दू समाज ने सोपा ज्ञापन
Bakhtavar Express
Wed, Aug 26, 2026
अमझेरा। धार स्थित भोजशाला विवाद मामले को लेकर सकल हिन्दू समाज के द्वारा आधे दिन बन्द का आव्हान किया गया था। जिसके समर्थन में अमझेरा नगर भी पूर्ण रूप से आधे दिन बन्द रहा। दोपहर बाद हिन्दू समाज एवं व्यापारी रैली के रुप में नायब तहसील कार्यालय पहुचे जहा कलेक्टर के नाम ज्ञापन पटवारी गोपाल शर्मा को सोपा गया। सूर्यप्रकाश शास्त्री ने ज्ञापन का वाचन करते हुए बताया कि धार प्रशासन द्वारा सुप्रीम कोर्ट के आदेश का सही तरीके से पालन कराते हुए नमाज का स्थान भोजशाला से अन्यत्र किए जाने की मांग की गई। इस दौरान बड़ी संख्या में हिन्दू समाज एवं व्यापारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन