ब्रेकिंग

श्रीकृष्‍ण पर्वअमझेरा में गूंजेगी श्रीकृष्ण की बांसुरी - लीला, लोक और भक्ति से सजेंगी दो सांझ

ग्रामीण LPG वितरक यूनियन ने कलेक्टर एवं जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

कल अमझेरा आएंगे राधे-राधे बाबा कथा स्थल को लेकर लेंगे बैठक

ग्राम सेमलखेड़ी के युवाओं ने विधायक को सौंपा आवेदन,पानी टैंकर एवं पक्की सड़क की मांग को लेकर रखी समस्या

तेजाजी दशमी पर शासकीय अवकाश घोषित करे राज्य सरकार

सूचना

आदेश : प्रतिनियुक्ति समाप्त होने पर BRC भंवर को हटाया,महेन्द्र सोलंकी बने नये BRC,पदभार किया ग्रहण

Bakhtavar Express

Mon, Jan 5, 2026

सरदारपुर। जनपद शिक्षा केंद्र सरदारपुर के विकासखंड स्त्रोत समन्वयक बीएस भंवर की प्रतिनियुक्ति समाप्त होने के बाद उनके स्थान पर शासकीय कन्या उमावि सरदारपुर के प्रधान पाठक महेंद्र सोलंकी को विकासखंड स्त्रोत समन्वयक के पद पर नियुक्त किया गया।

मुख्य कार्यपालन अधिकारी सह जिला परियोजना संचालक जिला शिक्षा केंद्र  धार द्वारा जारी आदेश मे बताया गया की बीआरसी बीएस भंवर की प्रतिनियुक्ति समाप्त होने के बाद उनके स्थान पर तत्कालीक व्यवस्था एंव प्रशासकीय कार्य सुविधा की दृष्टि से आगामी आदेश तक शासकीय कन्या उमावि सरदारपुर के प्रधान पाठक महेन्द्र सोलंकी को विकासखंड स्त्रोत समन्वयक का प्रभार सौपा जाता है।

नवागत बीआरसी महेन्द्र सोलंकी ने सोमवार को दोपहर मे जनपद शिक्षा केंद्र कार्यालय पर पहुंचकर विधीवत पदभार ग्रहण कर चार्ज लिया। इस दौरान बीएसी राजेश कुमार सोंलकी,अनोखीलाल चौधरी,देवीलाल कुमावत,उपयंत्री मनोज वर्मा,भावसिंह बघेल, शंकुतला मेडा,तनवीर कुरैशी आदि ने श्री सोलंकी का पुष्पहार से स्वागत कर बधाई  दी।

नवागत बीआरसी महेन्द्र सोलंकी ने चर्चा के दौरान बताया की सर्व शिक्षा अभियान की संपूर्ण योजना का लाभ विद्यार्थियों को मिले,शिक्षा की गुणवत्ता मे सुधार हो वही फील्ड का भ्रमण कर जो भी जर्जर भवन है उसकी रिपोर्ट तैयार कर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया जाकर समाधान करवाया जायेगा। 

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें