ब्रेकिंग

अनन्य शिव भक्त मुरलीधर खण्डेलवाल का निधन,नेत्रदान किए

श्रीकृष्‍ण पर्वअमझेरा में गूंजेगी श्रीकृष्ण की बांसुरी - लीला, लोक और भक्ति से सजेंगी दो सांझ

ग्रामीण LPG वितरक यूनियन ने कलेक्टर एवं जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

कल अमझेरा आएंगे राधे-राधे बाबा कथा स्थल को लेकर लेंगे बैठक

ग्राम सेमलखेड़ी के युवाओं ने विधायक को सौंपा आवेदन,पानी टैंकर एवं पक्की सड़क की मांग को लेकर रखी समस्या

सूचना

जामपाड़ा में हौज के पास मिले दो बालिकाओं के शव,पुलिस जुटी जांच में : झगड़े के निपटारे को लेकर दिन में दो पक्षों के बीच हो रही थी सामजिक बैठक, विवाद की बात आए सामने,पुलिस बल तैनात

Bakhtavar Express

Tue, Jun 9, 2026

धार । राजोद थाना क्षेत्रन्तर्गत ग्राम जामपड़ा में गाँव की दो बालिकाओं के शव एक हौज के बाहर मिला है बालिकाओं की उम्र 5 और 4 वर्ष बताई जा रही है । शाम को बच्चो के न दिखने पर परिजनों ने उनकी खोज शुरू की थी।| इस दौरान नजदीकी रिश्तेदार के घर की हौज में शव मिला । घटना की सुचना पर रात 8 बजे के दरमियान पुलिस घटनास्थल पर पहुंची | बालिकाओं की मौत कैसे हुई इसको लेकर जांच शुरू कर दी है | बयान लिए जा रहे है | दुर्घटनावश हादसा हुआ है या किसी वारदात को अंजाम दिया गया है पुलिस इस पर भी जांच कर रही है|

दोपहर में ग्राम में हुआ विवाद

बालिकाओं के शव मिलने के मामले में |सोमवार को दिन में हुए एक झगड़े से जोड़कर भी देखा जा रहा है | प्राप्त जानकारी के अनुसार सरदारपुरा क्षेत्र के पटलावदिया की दो बच्चो की माँ को खारखेड़ा के युवक ने रख लिया था | इस मामले में दोनों पक्षो के लोगो के मध्य झगड़ा प्रथा के तहत समझोता बैठक चल रही थी |सोमवार को थाने पर सुचना देकर पटलावदिया के लोग ग्राम में दुसरे पक्ष के लोगो के पास पहुंचे थे |जहां राशि को लेकर मामला नहीं सुलझा था और विवाद हुआ था | जिसमे तोड़फोड़ जैसी घटना होने की बात भी सामने आई है |इसके बाद महिला पक्ष लौट गया | इसके बाद दो बालिकाओं की लाश मिली है | राजोद पुलिस ने अफवाह पर ध्यान न देने की बात कही है | वही सभी बिन्दुओ पर जांच की बात कही है|

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें