ब्रेकिंग

पगड़ी रस्म के दौरान दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश ,गौशाला,मंदिर और अस्पताल में दिया दान

शत प्रतिशत परिणाम के साथ रॉयल एकेडमी की गरिमा जैजगाया धार जिले की प्रावीण्य सूचि में

बेहतर सुविधाएं श्रेष्ठ विद्यार्थी के निर्माण मे सहायक होगी :- बिड़ला ग्रुप

भगवान के घर निर्दोष जाना लेकिन दोषी होकर मत जाना- कमलकिशोर नागर

फर्जी जाति प्रमाण पत्र मामले में परिवाद खारिज, अदालत ने नहीं पाया प्रथम दृष्टया आधार

सूचना

प्राण-प्रतिष्ठा : 9 दिवसीय माही माता प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर शोभायात्रा निकाली गई ,जगह-जगह धर्मालुओ ने पुष्पवर्षा कर किया स्वागत

Bakhtavar Express

Sat, Jan 24, 2026

सरदारपुर। नगर के पुराने नेशनल हाइवे इन्दौर अहमदाबाद से सटे हुए प्राचीन शनिदेव मंदिर के समीप बलदेव हनुमान मन्दिर धर्म स्थल पर 9 दिवसीय माही माता प्राण-प्रतिष्ठा,श्रीमद भागवत कथा, पंच कुंडिय हवन यज्ञ के साथ विभिन्न धार्मिक आयोजन की शुरूआत शनिवार से की गई, यह आयोजन 1 फरवरी तक चलकर हवन-पूजन महाआरती और महाप्रसादी के साथ धर्म आयोजन का समापन किया जाएगा। शनिवार को माही माता प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर चारधाम एक मुकाम माताजी मंदिर राजगढ से दोपहर 1 बजे धर्म यात्रा की शुरुआत गाजे बाजे, ढोल ताशे के साथ की गई। धर्म यात्रा के दौरान 9 बग्घी रथ में माही माता की प्रतिमा, के साथ दुसरी और माताजी मंदिर ज्योतिषाचार्य पंडित पंडित पुरुषोत्तम भारद्वाज, बलदेव हनुमानजी मंदिर के मंहत मंगलदास, झीणेश्वर महादेव धाम के मंहत भरतदास, श्रीमद भागवत कथावाचक कमलकिशोर शर्मा द्व यज्ञाआचार्य योगेश शर्मा रंगवासा द्वारा भक्तो का अभिवादन स्वीकार रहे थे, धर्मयात्रा राजगढ से सरदारपूर प्रवेश करते हुए नगर के मुख्य मार्गों से निकाली गई,इस दौरान जगह-जगह श्रद्धालुओं द्वारा शोभायात्रा का स्वागत पुष्पवर्षा कर किया गया।

यात्रा नगर के मुख्य मार्गों से भ्रमण करते हुए पुनः बलदेव हनुमान मन्दिर आयोजन स्थल पहुंचकर विश्राम दिया गया। यात्रा में विशेषकर मधुसुदन गर्ग, कनकमल जैन, धर्मेन्द्र मंडलोई, रीतेश वैष्णव, श्रीदादा दयालु सुंदरकांड मंडल सदस्य,हरिओम मंडल सदस्य सहित राजगढ़, सरदारपुर क्षेत्र के श्रध्दालुजन बडी संख्या में शामिल होकर धर्म लाभ लिया गया। 9 दिवसीय माही माता प्राण-प्रतिष्ठा के तहत , पंच कुंडिय यज्ञ हवन, शिखर स्थापना श्रीमद भागवत ज्ञान कथा और रोजाना सुन्दरकांड का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन बलदेव हनुमान मन्दिर के सेवक महंत मंगलदास, प्रेमदास महाराज की प्रेरणा से और रामपालकी सरकार, दादा नरखेंडा ग्रुप,राज ऋषभ ग्रुप राजगढ के सहयोग से किया जा रहा है। सभी आयोजन कथावाचक कमलकिशोर शर्मा दौलताबाद बेटमा, यज्ञाआचार्य योगेश शर्मा रंगवासा राऊ, पुजारी बजरंगदास बरखेड़ा के सानिध्य में होगा। श्रीमद भागवत कथा का समय दोपहर 12 से 4 बजे रहेगा, वही यज्ञ हवन का समय सुबह 8 से 11 और दोपहर 3 से 6 बजे तक का रहेगा। आयोजन कर्ताओं ने सरदारपुर क्षेत्र के भक्तजनो से इस भव्य आयोजन में शामिल होकर धर्म लाभ लेने का अनुरोध किया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें