ब्रेकिंग

श्रीकृष्‍ण पर्वअमझेरा में गूंजेगी श्रीकृष्ण की बांसुरी - लीला, लोक और भक्ति से सजेंगी दो सांझ

ग्रामीण LPG वितरक यूनियन ने कलेक्टर एवं जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

कल अमझेरा आएंगे राधे-राधे बाबा कथा स्थल को लेकर लेंगे बैठक

ग्राम सेमलखेड़ी के युवाओं ने विधायक को सौंपा आवेदन,पानी टैंकर एवं पक्की सड़क की मांग को लेकर रखी समस्या

तेजाजी दशमी पर शासकीय अवकाश घोषित करे राज्य सरकार

सूचना

धर्म : राजगढ़ में 29 मई को “एक शाम श्री सोनाणा खेतलाजी के नाम” भव्य भजन संध्या का आयोजन

Bakhtavar Express

Thu, May 14, 2026

राजगढ़। श्री सोनाणा खेतलाजी के परम उपासक भक्त शिरोमणि शांतिलाल लादाजी भंडारी के दिव्य आशीर्वाद एवं राजेंद्र शांतिलाल भंडारी की प्रेरणा से राजगढ़ नगर में प्रथम वर्ष “एक शाम श्री सोनाणा खेतलाजी के नाम” भव्य भजन संध्या का आयोजन 29 मई को किया जाएगा। आयोजन में खेतलाजी भक्त हिमेश नाहटा का विशेष सानिध्य रहेगा।

कार्यक्रम की तैयारियों के तहत बुधवार को मोहनखेड़ा तीर्थ में राजगढ़ श्रीसंघ एवं प्रबुद्धजनों की उपस्थिति में पत्रिका लेखन का आयोजन किया गया।

आयोजन समिति के अनुसार 29 मई, शुक्रवार को दोपहर 2 बजे पांचधाम एक मुकाम माताजी मंदिर से भव्य वरघोड़ा निकाला जाएगा। इसमें गजानंदजी, कुलदेवी माताजी एवं श्री सोनाणा खेतलाजी की रजत प्रतिमाओं को दो रथों में विराजित कर नगर भ्रमण कराया जाएगा। शोभायात्रा में बैंड-बाजे, हाथी-घोड़े भी आकर्षण का केंद्र रहेंगे।

यह वरघोड़ा नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए मेला मैदान स्थित शिव वाटिका परिसर पहुंचेगा, जहां शाम 4 बजे गजाननजी, माताजी एवं खेतलाजी की स्थापना की जाएगी।

शाम 7 बजे से भव्य भजन संध्या प्रारंभ होगी। कार्यक्रम में राजस्थान की सुप्रसिद्ध गायिका नीता नायक, दीपक राठौड़, बाल कलाकार कृशिव बागरेचा, जोड़ी नंबर वन धर्मेंद्र सिंह एवं हेमा सिंह अपनी प्रस्तुतियां देंगे। वहीं अशोक बंजारा द्वारा 1008 दीपकों से महाआरती प्रस्तुत की जाएगी। मंच संचालन प्रमोद परिहार करेंगे।

भजन संध्या का मुख्य आकर्षण लक्की ड्रॉ रहेगा, जिसमें सोने-चांदी के सिक्कों सहित अन्य आकर्षक उपहार वितरित किए जाएंगे।

श्री सोनाणा खेतलाजी भक्त मंडल एवं श्री खेतल शांति भक्त परिवार, राजगढ़ ने सभी श्रद्धालुओं, परिवारजनों और इष्ट मित्रों से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें