ब्रेकिंग

प्रोग्रेसिव पैंशनर एसोशिएशन संघ की बैठक का हुआ आयोजन , कई अहम मुद्दों पर हुए चर्चा

नपं सरदारपुर में शानदार भजनों पर हुआ संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन

प्रोगेसिव पेंशनर्स संघ की तहसील स्तरीय बैठक नरसिंह देवला में कल ,लंबित मांगो पर होंगी चर्चा

अमझर में मलेरिया मास सर्विलेंस कैंप का हुआ आयोजन,मलेरिया रेपिड डायग्नोस्टिक टेस्ट किट से की जांच

जिला सत्र न्यायाधीश यादव ने गायत्री शक्तिपीठ नवग्रह वाटिका पर पौधारोपण किया

सूचना

इबादत : 8 साल के अल्फेज और 11 साल के अशहद ने पूरे रमजान माह में रखे रोजे,परिवार वालो ने किया इस्तकबाल

Bakhtavar Express

Fri, Mar 20, 2026

बरमंडल। बरमंडल क्षेत्र में इस वर्ष रमजान माह के दौरान एक खास तस्वीर देखने को मिली, जहां बड़े-बुजुर्गों के साथ-साथ बच्चों में भी इबादत को लेकर गजब का उत्साह नजर आया। पूरे महीने क्षेत्र में धार्मिक माहौल बना रहा और हर कोई इबादत में मशगूल दिखाई दिया। इसी बीच नन्हें रोजेदारों ने भी अपने जज्बे से सबका ध्यान अपनी ओर खींचा।महज 8 साल के अल्फेज शेख ने पूरे रमजान माह के सभी रोजे रखकर एक मिसाल पेश की। इतनी कम उम्र में उन्होंने न केवल रोजे रखे, बल्कि पांचों वक्त की नमाज के साथ तरावीह भी नियमित रूप से अदा की। उनका अनुशासन, और इबादत के प्रति लगाव क्षेत्र के लोगों के लिए प्रेरणादायक बन गया।अल्फेज के साथ ही 11 साल के अशहद शेख ने भी पूरे महीने रोजे रखे और पूरे समय इबादत में लगे रहे। दोनों बच्चों ने पूरे रमजान का पालन किया। आसपास के लोगों ने भी उनकी सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।अल्फेज के पिता आरिफ शेख ने बताया कि बच्चों ने अपनी इच्छा और जुनून से रोजे रखने का संकल्प लिया था। परिवार ने भी उन्हें पूरा सहयोग दिया और धार्मिक माहौल में उनका उत्साह बढ़ाया।

रमजान माह के समापन पर परिवारजनों ने दोनों बच्चों का फूल-मालाओं से इस्तकबाल किया और दुआओं से नवाजा। इस मौके पर घर में खुशी का माहौल रहा और परिजनों ने बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए दुआ की।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें