ब्रेकिंग

श्रीकृष्‍ण पर्वअमझेरा में गूंजेगी श्रीकृष्ण की बांसुरी - लीला, लोक और भक्ति से सजेंगी दो सांझ

ग्रामीण LPG वितरक यूनियन ने कलेक्टर एवं जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

कल अमझेरा आएंगे राधे-राधे बाबा कथा स्थल को लेकर लेंगे बैठक

ग्राम सेमलखेड़ी के युवाओं ने विधायक को सौंपा आवेदन,पानी टैंकर एवं पक्की सड़क की मांग को लेकर रखी समस्या

तेजाजी दशमी पर शासकीय अवकाश घोषित करे राज्य सरकार

सूचना

रोजगार शिविर : सरदारपुर मे रोजगार शिविर के माध्यम से 70 युवक-युवतियो का हुआ चयन

Bakhtavar Express

Thu, May 28, 2026

सरदारपुर । विधायक प्रताप ग्रेवाल की पहल पर माॅ चामुण्डा इन्टरप्राइजेस द्वारा बदनावर एवं रतलाम की प्रतिष्ठित कंपनियो मे युवक-युवतियो को रोजगार प्रदान करने हेतु गुरूवार को सरदारपुर के कम्युनिटी हाॅल मे रोजगार शिविर का आयोजन किया गया। रोजगार शिविर मे 200 अधिक युवक-युवती शामिल हुए जिसमे से रोजगार भर्ती इन्टरव्यु मे 70 युवक-युवती रोजगार हेतु पात्र पाए गए जिन्है बदनावर एवं रतलाम की कंपनियो मे रोजगार प्रदान किया जाएगा। रोजगार शिविर मे विधायक प्रताप ग्रेवाल भी उपस्थित हुए और युवक-युवतियो से चर्चा की, विधायक प्रताप ग्रेवाल ने कहा कि बेरोजगार युवक-युवतियो को रोजगार प्रदान करने के उद्देश्य से रोजगार शिविर का आयोजन किया गया है जिससे युवक-युवतियो को आवश्यकतानुसार रोजगार मिले। आगामी समय मे भी इस प्रकार के शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान माॅ चामुण्डा इन्टरप्राइजेस के कर्मचारीगण उपस्थित रहे। यह जानकारी विधायक कार्यालय से विष्णु चौधरी द्वारा दी गई।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें