पैदल यात्रा : बाबा खाटू श्याम दर्शन के लिए 6 सदस्य पैदल रवाना,700 किमी का सफर कर पहुचेंगे दरबार मे
Bakhtavar Express
Sat, Aug 1, 2026
अमझेरा। नगर के श्याम प्रेमियों का एक दल पैदल यात्रा के लिए अमझेरा से रवाना हुआ है। खाटू श्याम मन्दिर के पुजारी लक्ष्मीकांत वैष्णव ने बताया कि श्याम प्रेमियों का एक 6 सदस्यीय दल अमझेरा से खाटू श्याम के लिए बाबा का ध्वज लेकर निकला है। जो करीब 700 किमी का पैदल सफर कर लगभग 21 दिनों में खाटू श्याम मन्दिर पहुचेगा। क्षेत्र की खुशहाली के लिए ये यात्रा निकाली जा रही दल में लक्ष्मीकांत वैष्णव, राजकुमार राठौड़, राकेश भंडारी, अरविंद भाई, महेंद्र पटेल, दीपक बरोड़ शामिल है। सभी यात्रियों का पुष्प माला पहनाकर खाटू श्याम मन्दिर हनुमान घाट से ढोल धमाकों के साथ चल समारोह निकाल कर विदाई दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन