भ्रमण : क्षेत्र के 50 सदस्य दुग्ध उत्पादक किसान मेहसाणा (गुजरात) अध्ययन भ्रमण हेतु रवाना
Bakhtavar Express
Sat, Jun 6, 2026
नागदा (धार)। दुग्ध उत्पादकों को आधुनिक डेयरी प्रबंधन, पशुपालन की उन्नत तकनीकों तथा सहकारी दुग्ध व्यवसाय की सफल कार्यप्रणाली से अवगत कराने के उद्देश्य से धार-बदनावर क्षेत्र के 50 सदस्यीय दुग्ध उत्पादक किसानों के दल को मेहसाणा (गुजरात) अध्ययन भ्रमण हेतु रवाना किया गया।
दल को नागदा दुग्ध समिति के अध्यक्ष दरबार सिंह पटेल, संघ प्रतिनिधि राजेन्द्र सिंह पटेल, प्रबंधक क्षेत्र संचालन मोहन वास्केल द्वारा हरी झंडी दिखाकर दल को रवाना किया
इस अवसर पर अतिथियों ने कहा कि अध्ययन भ्रमण के माध्यम से किसानों को आधुनिक डेयरी प्रबंधन, पशु पोषण, दुग्ध उत्पादन, दुग्ध संग्रहण एवं प्रसंस्करण की नवीन तकनीकों की जानकारी प्राप्त होगी। मेहसाणा की सफल डेयरी सहकारिता व्यवस्था का अध्ययन कर किसान अपने क्षेत्र में भी बेहतर व्यवस्थाएं विकसित कर सकेंगे, जिससे दुग्ध उत्पादन एवं किसानों की आय में वृद्धि होगी।
भ्रमण के दौरान किसान मेहसाणा स्थित प्रमुख डेयरी संस्थानों एवं पशुपालन इकाइयों का अवलोकन कर वहां की कार्यप्रणाली का अध्ययन करेंगे। कार्यक्रम में दुग्ध समितियों के पदाधिकारी, सदस्य एवं क्षेत्रीय अधिकारी उपस्थित रहे। सभी प्रतिभागियों को सफल एवं ज्ञानवर्धक अध्ययन भ्रमण हेतु शुभकामनाएं दी गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन