ब्रेकिंग

पवन चक्की पर वारदात करने वाले 3 चोर गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद, 5 आरोपी फरार

नगर परिषद ने आवारा कुत्तों को पकड़ने की मुहिम चलाई ,10 को पकड़कर दुरस्त जंगल में छोड़ा

मथुरा काशी वृंदावन के लिए तीर्थयात्री रवाना हुए स्वागत किया

विधायक प्रताप ग्रेवाल ने मजबूती से उठाई थी आवाज , खरीफ की फसल का मिला बीमा,किसानो के संघर्ष की हुई जीत

गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज न्यास की बैठक इंदौर में हुईं समाजजन हुए शामिल ,समाज के गरीब जरुरत मंदों को बाटी कापी किताबे

सूचना

पुलिस को मिली बड़ी सफलता : पवन चक्की पर वारदात करने वाले 3 चोर गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद, 5 आरोपी फरार

Bakhtavar Express

Tue, Jul 28, 2026

अमझेरा। पवन चक्की पर हुई चोरी की वारदात का पुलिस ने खुलासा करते हुए 3 आरोपियो को गिरफ्तार किया है। मामले में 5 आरोपी अब भी फरार हैं। पुलिस ने आरोपियो से साढ़े 6 लाख रूपये से अधिक का माल भी बरामद किया हैं।

दसई चौकी प्रभारी दिनेश यादव ने बताया कि दसई क्षेत्र की पवन चक्की में बढ़ती लगातार चोरी की घटना के चलते धार एसपी सचिन शर्मा व एएसपी पारुल बेलापुरकर तथा विजय डावर के निर्देशन में एवं एसडीओपी विश्वदीपसिंह परिहार के मार्गदर्शन व अमझेरा थाना प्रभारी राजू मकवाना के नेतृत्व में टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी गोबिन्द पिता कालु चौहान निवासी ग्राम कालाभाटा बदनावर व सोहन पिता हिन्दूसिंह चौहान निवासी माण्डव को गिरफ्तार कर सख्ती से पूछताछ की। जिस पर दोनों ही आरोपियो द्वारा अपने साथी बहादूर पिता कलजी डामर, गौतम पिता भागीरथ काला भाटा बदनावर, बंशी पिता शोभाराम व बबलु सभी निवासी कालाभाटा बदनावर और विपुल निवासी कालाभाटा बदनावर के साथ मिलकर अंकित पिता संतोष निवासी जेलरोड बदनावर की पिकअप वाहन क्रमांक MP 11 ZH2939 से गोबिन्द अपनी एक देशी पिस्टल और कारतूस लेकर पवन चक्की पर चोरी करने के लिये ग्राम मेहगाँव (टाण्डाखेडा), लेडगाँव, कोटडा कला एंव कपास्थल में आकर पवन चक्की पर बारी-बारी से चोरी कर वहाँ से ताम्बे की केबल, एल्युमीनियम व अन्य इलेक्ट्रानिक सामान चुराकर पीकअप में भरकर बदनावर तरफ जंगल में ले जाकर आपस में हिस्सा बटवारा करना बताया गया।

पुलिस टीम ने घटना में प्रयुक्त पिकअप वाहन क्र. MP 11 ZH2939 के वाहन स्वामी अंकित पिता संतोष भाभर निवासी जेलरोड बदनावर को गिरफ्तार किया तथा आरोपियो से चोरी किया हुआ 30 किलो ताम्बे का तार कीमती 45 हजार रूपये एवं 250 किलो एल्युमीनियम का तार कीमती 1 लाख रूपये, घटना में प्रयुक्त पिकअप वाहन कीमती 5 लाख रूपये, एक देशी पिस्टल व दो जिंदा कारतूस कीमती 15 हजार रुपये कुल 6 लाख 60,

हजार रूपये का माल जप्त किया गया। पुलिस टीम गिरफ्तार आरोपी गोबिन्द, सोहन व अंकित से अन्य अपराधों से संबध में पूछताछ कर रही है। वही फरार आरोपी बहादूर पिता कलजी, गौतम पिता भागीरथ, बंशी पिता शोभाराम, बबलु व विपुल की तलाश में जुटी हैं।

उक्त कार्रवाई में प्रधान आरक्षक मेहरबानसिंह गुर्जर, मन्नुसिंह भूरिया, भारतसिंह बामनिया, अमित पाठक, सायबर आरक्षक प्रशांत, आरक्षक शुभम, सैनिक जितेन्द्रसिंह सोलंकी तथा महेश सोलंकी का योगदान रहा हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें