ब्रेकिंग

लाबरिया मैं चातुर्मास हेतु विराजमान साध्वी कुमुद प्रिय श्री जी आदि ठाना से विधायक प्रताप ग्रेवाल ने लिया आशीर्वाद

निर्मम हत्याकांड के संबंध मे सिर्वी समाजजनो ने विधायक ग्रेवाल को सौंपा ज्ञापन,शीघ्र गिरफ्तारी नही हुई तो करेंगें आंदोलन

जयन्ती धाम मे श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ,उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, भागवत प्रवक्ता ने बताया कथा श्रवण का महत्व

12 दिन बीते नाना देवी मंदिर में हुई चोरी का नही हुआ खुलासा,हाथों में तख्तियां लेकर निकली महिलाएं

राज राजेश्वर महादेव का आकर्षक श्रंगार किया

सूचना

मोन जुलूस : 12 दिन बीते नाना देवी मंदिर में हुई चोरी का नही हुआ खुलासा,हाथों में तख्तियां लेकर निकली महिलाएं

Bakhtavar Express

Tue, Aug 4, 2026

अमझेरा। नगर के चालनी मार्ग स्थित प्राचीन नाना देवी माता मंदिर पर विगत दिनों लाखो के आभूषण की चोरी की घटना हुई थी चोरी होने के 12 दिन बाद भी अब तक चोर नही पकड़े गए। इसी को लेकर नगर का कुमरावत तम्बोली समाज आक्रोशित है।

दोपहर में तम्बोली मोहल्ला स्थित समाज की धर्मशाला से मोन जुलूस निकाला गया जिसमें बड़ी संख्या महिलाएं और समाज जन शामिल हुए। महिलाएं हाथों में तख्तियां लेकर निकली। तहसीलदार विशाखा चौहान एवं पुलिस थाने पर टी आई राजू मकवाना को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सोपा गया। ज्ञापन का वाचन समाज के अध्यक्ष हिमांशु पटेल ने किया।

चोरी नही ये हमारी आस्था पर चोट है -

बड़ी संख्या में महिलाएं हाथों में तख्तियां लिए निकली जिन पर लिखा था चोरी नही ये हमारी आस्था पर चोट है। मन्दिर चोरी का खुलासा जल्द हो, माता के सम्मान ने महिला शक्ति मैदान में आदि नारे लिखी तख्तियां थी वही पुलिस थाने पर थाना प्रभारी राजू मकवाना को ज्ञापन सौपने के बाद महिलाएं आक्रोशित हुई । उनका कहना था कि सीसीटीवी फुटेज में चेहरे दिखने के बाद भी पुलिस अब तक चोरो को क्यो नही पकड़ पा रही है। आभूषणों के लिए महिलाओं ने 10, 10 रुपये प्रतिमाह एकत्रित करके आभूषण बनवाये थे। चोरी की घटना के बाद से तम्बोली समाज के 80 घरों के लोग आक्रोशित ओर दुःखी है। ज्ञापन में चेतावनी दी गई कि शीघ्र ही चोरी कि घटना का खुलासा नही होता है तो नगर बन्द एवम भूख हड़ताल की जायेगी। इस दौरान तम्बोली समाज सहित अन्य ग्रामीण एवं जनप्रतिनिधि भी साथ थे।

इनका कहना-

पुलिस द्वारा टीम गठित करके चोरो को पकड़ने के प्रयास किये जा रहे है शीघ्र चोरी का खुलासा किया जायेग।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें